वेस्ट जुआं ड्रेन पर बढ़ाई जाएगी हरियाली, लगाए जाएंगे 500 पौधे

ड्रेन के दोनों तरफ पौधे लगाने के अभियान का किया गया शुभारंभ पहले दिन लगाए गए 100 पौधे जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन स्कीम में पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने किया पौधारोपण

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:10 AM (IST)
वेस्ट जुआं ड्रेन पर बढ़ाई जाएगी हरियाली, लगाए जाएंगे 500 पौधे
वेस्ट जुआं ड्रेन पर बढ़ाई जाएगी हरियाली, लगाए जाएंगे 500 पौधे

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़:

प्रशासन का ड्रीम प्रोजेक्ट वेस्ट जुआं ड्रेन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। नाला बनने के बाद यहां पर दोनों तरफ सड़क और फुटपाथ भी बन गया है। अब इस ड्रेन के दोनों तरफ हरियाली भी बढ़ाई जाएगी। जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन स्कीम में यहां पर पौधारोपण किया जाएगा। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता विधायक ने शहर के अन्य भाजपा नेता व नगर परिषद अधिकारियों के साथ यहां पर पौधारोपण की शुरूआत कर दी है। एचएनजी फैक्ट्री के पास पौधारोपण करके उन्होंने यहां पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन 100 पौधे लगाए गए हैं। यहां पर इस स्कीम में 500 पौधे लगाए जाएंगे। ड्रेन करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी है। इसके दोनों तरफ यानी करीब नौ किलोमीटर क्षेत्र में पौधे लगाए जाएंगे। यहां पर फलदार व छायादार पौधे लगाए जाएंगे। पौधारोपण के दौरान उन पौधों की संख्या ज्यादा रहेगी, जिनसे आक्सीजन ज्यादा मिलती है। इनमें बड़ व पीपल आदि शामिल हैं। इन पौधों से छाया भी हमें ज्यादा मिलती है। साथ ही दिल्ली में लुटियंस की तर्ज पर यहां पर कुछ दूरी पर जामुन के पौधे भी लगाए जाएंगे। पौधारोपण होने के बाद वेस्ट जुआं ड्रेन के दोनों तरफ हरियाली बढ़ेगी और इस प्रोजेक्ट की लुक काफी आकर्षक हो जाएगी। पौधे बड़े होने पर यहां पर छाया के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा। इससे आमजन को काफी फायदा होगा। ड्रेन पर फिर से होने लगे कब्जे, लोगों ने की हटाने की मांग:

वेस्ट जुआं ड्रेन अवैध कब्जों को लेकर पहले भी चर्चित रही है। अवैध कब्जों की वजह से इसका प्रोजेक्ट की करीब 20 फीट चौड़ाई कम की गई थी। तत्कालीन विधायक नरेश कौशिक की वजह से अब प्रोजेक्ट पूरा हो गया है तो इस पर फिर से अवैध कब्जे होने लगे हैं। अवैध कब्जे रेलवे रोड से लेकर सांखोल गांव तक ज्यादा हैं। लोगों ने इन अवैध कब्जों को हटाने की मांग की है। वर्जन..

ड्रेन करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी है। अब तक इस ड्रेन पर एक भी पौधा नहीं लगा हुआ है। हमारी सरकार ने इस प्रोजेक्ट को पूरा किया। अब यहां पर हरियाली बढ़ाने की योजना है। इसी योजना के तहत ड्रेन के दोनों तरफ आवश्यकता अनुसार छायादार व फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत हमने सोमवार को पौधारोपण करके कर दी है।

-नरेश कौशिक, पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता, बहादुरगढ़। वर्जन..

ड्रेन पर जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन स्कीम में पौधारोपण किया जा रहा है। शहर में दूसरे स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा। यहां पर 500 से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान के पहले दिन 100 पौधे लगाए गए हैं।

-अमन राठी, एमई, नगर परिषद, बहादुरगढ़।

chat bot
आपका साथी