झज्जर के गौरव सिघल को मिला सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार

गौरव सिघल को राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। झज्जर पहुंचने पर गौरव सिघल का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:00 AM (IST)
झज्जर के गौरव सिघल को मिला सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार
झज्जर के गौरव सिघल को मिला सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार

जागरण संवाददाता, झज्जर : गौरव सिघल को राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। झज्जर पहुंचने पर गौरव सिघल का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। गौरव सिघल को राष्ट्रीय पुरस्कार नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थ्य शिविर लगाने, योग शिविर, तथा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने बेबिनार द्वारा दिल्ली विज्ञान भवन में प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने की। गौरव सिघल ने बताया कि पूरे भारत से दो विश्वविद्यालयों के 10 प्रोफेसर व 30 स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए है। गौरव सिघल ने बताया कि बचपन में ही माता पिता की मृत्यु के बाद सीताराम गेट निवासी उनकी बुआ शांति देवी ने उनका पालन पोषण किया। अपनी बुआ द्वारा दिए गए संस्कारों का ही परिणाम है कि आज उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वर्तमान में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा पंजाब में पढ़ाई कर रहे गौरव ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद अब उनकी समाज के प्रति जिम्मेवारी बढ़ गई है। इसलिए अब वे सामाजिक कार्यों में ओर अधिक योगदान देकर अपना फर्ज निभाएंगे। गौरव सिघल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर जैन स्कूल में भी गौरव का सम्मान किया गया। गौरव ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति व केंद्रीय खेल मंत्री ने भी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि भविष्य में पुरस्कार विजेता यूं ही सामाजिक कार्यों में शिरकत करके सामाजिक कुरीतियों को देर करने में योगदान दें।

chat bot
आपका साथी