खेत खलिहान : किसान रबी फसलों को अच्छे से करें तैयार

खाली हो चुके खेतों में अब किसान रबी की फसलों की बिजाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:55 PM (IST)
खेत खलिहान : किसान रबी फसलों को अच्छे से करें तैयार
खेत खलिहान : किसान रबी फसलों को अच्छे से करें तैयार

जागरण संवाददाता,झज्जर :

खरीफ की फसलें अंतिम चरण में है। बाजरे की लावण व कढ़ाई लगभग पूरी हो चुकी है। वहीं कपास की चुगाई चल रही है। खाली हो चुके खेतों में अब किसान रबी की फसलों की बिजाई करने की तैयारी कर रहे हैं। किसान भी फसलों की समय से बिजाई करने का इंतजार कर रहे हैं। जिससे कि फसलें अच्छी हों और पैदावार भी बढ़े। हालांकि इसके लिए किसानों को खेत अच्छे से तैयार करने होंगे। मौसम में ठंडक घुलते ही सरसों व चने की बिजाई की शुरूआत हो जाएगी। इसलिए किसानों को अभी अपने खत तैयार करने होंगे, जिन्होंने सरसों व चने की बिजाई करनी है। हालांकि जिन किसानों को गेहूं की बिजाई करनी है, उनके पास अभी समय है।

रबी की 2020-21 में हुई बिजाई की बात करें तो सबसे अधिक गेहूं की बिजाई की गई थी। जिले में लगभग 101651 हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई हुई थी। वहीं सरसों की बात करें तो 30796 हेक्टेयर में बिजाई हुई थी। वहीं चने की 157 हेक्टेयर में, बरसात की 1676 हेक्टेयर में, जई की 1772 हेक्टेयर में, जौ की 1984 हेक्टेयर में बिजाई की गई थी। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जिले में बिजाई होने वाली रबी की फसलों में सरसों भी अहम है। बिजाई एरिया के अनुसार गेहूं को छोड़कर रबी के सीजन में सरसों की ही सबसे अधिक बिजाई की जाती है। इसलिए किसान रबी की फसलों के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। ताकि खेतों को अच्छे से तैयार किया जा सके। अच्छे से तैयार किया गए खेत में फसल भी अच्छे से पनपती है।

-डीडीए इंद्र सिंह ने बताया कि रबी की फसलों के लिए किसान अपने-अपने खेतों को सही तरीके से जोतकर तैयार कर लें। खेतों में खरपतवार ना रहने दें। अगर खेत में खरपतवार रहेगी तो इसका फसलों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी