अकेहड़ी मदनपुर पंपहाउस में मिला महिला का अज्ञात शव

अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम शव को पानी से निकालकर जिला अस्पताल में ले आई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:00 AM (IST)
अकेहड़ी मदनपुर पंपहाउस में मिला महिला का अज्ञात शव
अकेहड़ी मदनपुर पंपहाउस में मिला महिला का अज्ञात शव

संवाद सूत्र, साल्हावास : अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम शव को पानी से निकालकर जिला अस्पताल में ले आई। जहां शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक रखा गया है। साथ ही आसपास के पुलिस थानों में भी इसकी सूचना दे दी गई है। ताकि महिला की पहचान हो सके।

साल्हावास पुलिस थाना के जांच अधिकारी एएसआइ रविद्र ने बताया कि उन्हें अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस में शव आने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के अनुसार मृतका की उम्र करीब 30-35 वर्ष की है। वहीं महिला की पहचान के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। साथ ही आसपास के थानों व चौकियों में इसकी सूचना भेजी गई है। ताकि मृतका की पहचान की जा सके। वहीं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

chat bot
आपका साथी