ट्राई साइकिल रिक्शा की खरीद के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार, टेंडर जारी

नगर निगम क्षेत्र के 22 वार्डों में सफाई कर्मचारियों को दी जाएंगी रिक्शा टाली दी जाएगी। जागरण संवाददाता यमु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:29 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:29 AM (IST)
ट्राई साइकिल रिक्शा की खरीद के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार, टेंडर जारी
ट्राई साइकिल रिक्शा की खरीद के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार, टेंडर जारी

-नगर निगम क्षेत्र के 22 वार्डों में सफाई कर्मचारियों को दी जाएंगी रिक्शा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : शहर के 22 वार्डों से कचरा उठाने के लिए नगर निगम ने कर्मचारियों को ट्राई साइकिल रिक्शा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। ठेकेदार इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसके लिए अब टेंडर जारी किया गया है। अलग-अलग वार्डों में सफाई कर रहे कर्मचारियों को यह रिक्शा दी जाएगी। इस योजना के पीछे शहर को साफ सुथरा रखना है। पार्षद लगातार यह शिकायत कर रहे हैं कि उनके वार्ड से कचरा नियमित रूप से नहीं उठ रहा है। सड़कों, सार्वजनिक स्थलों व गलियों नालियों की सफाई के बाद निकले कचरे कचरे के उठान के लिए यह साइकिलें दी जाएंगी। इन साइकिलों के माध्यम से इस कचरे को निर्धारित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा। यह होगी सुविधा

फिलहाल कर्मचारियों के पास इस तरह की साइकिलें नहीं हैं। कचरा प्वाइंट से उठान के लिए भी टिप्परों की संख्या पर्याप्त नहीं है। जिसके चलते जगह-जगह कचरे के ढेर देखे जा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के पास ट्राई साइकिलें न होने के कारण सफाई के बाद कचरा उठाया नहीं जाता। कई-कई दिनों तक सड़कों पर ही पड़ा रहता है। नालियों से निकाली गई गंदगी भी ऐसे ही पड़ी रहती है। लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। कर्मचारी सफाई के बाद तुंरत यह कचरा उठाएंगे। यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम एरिया में 22 वार्ड हैं। आउटर के वार्डों में सफाई व्यवस्था अधिक खराब देखी जा रही है। अलग-अलग होगा गीला-सूखा कचरा

रिक्शा में गीला व सूखा कचरा डालने की अलग-अलग व्यवस्था होगा। कर्मचारी गली कचरा एक हिस्से में डालेगा और सूखा दूसरे हिस्से में। उसके बाद यह कचरा मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर पर पहुंचाया जाएगा। गीले कचरे से खाद तैयार होगी जबकि ठोस कचरे का छांटकर अलग-अलग कर लिया जाएगा। बता दें कि शहर सफाई को लेकर एनजीटी सख्त है। न केवल नियमित सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है बल्कि कचरे का प्रबंधन भी अनिवार्य रूप से करना होगा।

chat bot
आपका साथी