दोपहर तक धूप ने सताया तो बाद में छाए बादल

- लोगों को सता रही गर्मी राहत के लिए बरसात का इंतजार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 06:10 AM (IST)
दोपहर तक धूप ने सताया तो बाद में छाए बादल
दोपहर तक धूप ने सताया तो बाद में छाए बादल

- लोगों को सता रही गर्मी, राहत के लिए बरसात का इंतजार फोटो : 25 जेएचआर 7 जागरण संवाददाता,झज्जर :

मौसम परिवर्तनशील चल रहा है। जहां कभी मौसम साफ रहने के साथ-साथ गर्मी का अहसास करवाता है तो कभी बादल छाने के बाद कुछ राहत मिलती है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। सुबह से ही खिली धूप ने गर्मी का अहसास करवाया। दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान करती नजर आई। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने अनेक जतन किए, फिर भी गर्मी की मार झेलनी पड़ी। वहीं दोपहर बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ। बादल छा गए। जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और तापमान में भी कुछ गिरावट हुई। अब लोग गर्मी से राहत के लिए बरसात का इंतजार कर रहे हैं। बरसात होने के बाद ही मौसम सुहाना होगा। किसान भी बरसात का इंतजार कर रहे हैं। बरसात होती है तो बिजाई की गई फसल में लाभ होगा और वे अच्छे से पनपेंगी। वहीं खाली पड़े खेतों में बिजाई का कार्य शुरू किया जाएगा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर में 18 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा भी चली। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम समय धूप खिली रहने के साथ-साथ 13 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। बढ़ती गर्मी का असर आगामी दिनों में भी दिखाई देगा। तापमान में भी अधिक गिरावट होती दिखाई नहीं दे रही। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आगामी सप्ताहभर की बात करें तो शनिवार व रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से कम रहेगा। वहीं सोमवार के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि गर्मी भी अपना असर दिखाएगी।

chat bot
आपका साथी