श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों को आत्मसात कर रही भाजपा

- मंडल स्तर पर अलग-अलग हुए कार्यक्रम - सम्मान के साथ भाजपा की टीम ने किया पुरोधा को याद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:30 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:30 AM (IST)
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों को आत्मसात कर रही भाजपा
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों को आत्मसात कर रही भाजपा

- मंडल स्तर पर अलग-अलग हुए कार्यक्रम

- सम्मान के साथ भाजपा की टीम ने किया पुरोधा को याद फोटो : 22 जागरण संवाददाता, झज्जर : भारत को आजादी दिलाने के लिए हजारों देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। ऐसे ही एक महापुरुष थे। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और कश्मीर मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करने वाले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी। उन्होंने संसद में सदैव राष्ट्रीय एकता की स्थापना को ही अपना प्रथम लक्ष्य रखा । संसद में दिए अपने भाषण में उन्होंने पुरजोर शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने आजादी के बाद 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की। इसी समय उन्होंने कश्मीर का दौरा किया और वहां से धारा 370 हटाने की मांग की। दरअसल, उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झंडा था, अलग संविधान था। वहां का मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री कहलाता था। डा. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने जोरदार नारा भी बुलंद किया कि - एक देश में दो निशान, एक देश में दो प्रधान, एक देश में दो विधान नहीं चलेंगे, नहीं चलेंगें.'' आज भाजपा उन्हीं के संकल्पों को आत्मसात कर राष्ट्र सर्वोपरि की अवधारणा पर आगे बढ़ रही है। ये बात भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान ने रोहद गांव में छारा मंडल के डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। मंडल के इस कार्यक्रम में हरीश दलाल मंडल अध्यक्ष, रतन सागर, प्रदीप राठी महामंत्री, नवीन राठी, राजपाल, धर्मवीर बैरागी, नवीन रुहिल, श्याम शर्मा, उजेंद्र दलाल, मनोज रेवाड़ीखेड़ा राजेश पहलवान छारा, नवीन दुलहेड़ा, सुनील दुल्हेड़ा, यशपाल राठी, मोनू खरहर, देव कुमार, सतीश रोहद आदि उपस्थित रहे। बॉक्स :

विक्रम कादयान ने बताया कि जिले के हर मंडल में आज स्मृति दिवस मना कर स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने बताया कि जिले भर में हर मंडल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिम्मेदारी दी गई। अटल मंडल तथा कानोंदा मंडल में जिला प्रभारी महेश चौहान, बहादुरगढ़ शहरी मंडल में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, मांडोठी मंडल में महामंत्री अश्वनी शर्मा, डीघल मंडल में महामंत्री कप्तान बिरधाना, झज्जर मंडल में पूर्ण जिला अध्यक्ष दिनेश शास्त्री तथा मातनहेल मंडल में प्रदेश प्रवक्ता डा. राकेश, बेरी मंडल में जिला उपध्यायक्ष अनिल शर्मा और कुलाना मंडल में संत समागम प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आनंद सागर मुख्य वक्ता रहे। साल्हावास मंडल में पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान, बादली मंडल में पेनेलिस्ट डीपी कौशिक तथा सुबाना मंडल में प्रदेश सहप्रवक्ता विकास बाल्मीकि मुख्य वक्ता रहे। बॉक्स :

झज्जर मंडल के लिए आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेत्री महेंद्र कौर, मंडल अध्यक्ष केशव सिघल, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, सोमबीर यादव, सुशीला लांबा, गोपाल गोयल, गोशाला के चेयरमैन प्रमोद बंसल, सज्जन गुर्जर, प्रदीप जांगड़ा, मनोज तलवार, सोमवती जाखड़, अनुज आर्य, महेश धनखड़, प्रवीन छिकारा, रामकुमार राजूरा, ओमवीर यादव एडवोकेट पंकज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी