रविवार को भी दिनभर बादलों के साथ लुका छिपी खेलते रहे सूर्यदेव

शनिवार को जिलेभर में हुई बरसात के बाद रविवार को भी दिनभर सूर्यदेव बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते नजर आए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Aug 2021 06:37 AM (IST) Updated:Mon, 23 Aug 2021 06:37 AM (IST)
रविवार को भी दिनभर बादलों के साथ लुका छिपी खेलते रहे सूर्यदेव
रविवार को भी दिनभर बादलों के साथ लुका छिपी खेलते रहे सूर्यदेव

जागरण संवाददाता,झज्जर :

शनिवार को जिलेभर में हुई बरसात के बाद रविवार को भी दिनभर सूर्यदेव बादलों के साथ लुकाछिपी खेलते नजर आए। जिसके चलते तापमान में भी अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। बरसात के बाद से मौसम भी सुहाना बना हुआ है। लोगों को गर्मी से राहत मिली रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से धूप भी नहीं खिल पाई और गर्मी में बढ़ोतरी भी नहीं रही। शनिवार को जिलेभर में झमाझम बरसात हुई। जिलेभर की बता करें तो शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक कुल 159.9 एमएम बरसात हुई। वहीं जिले की औसतन बरसात 26.65 एमएम रही। सबसे अधिक बरसात झज्जर खंड में 40 एमएम दर्ज की गई।

रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के चलते लोग बरसात की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन बरसात नहीं हो पाई। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सिय व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बरसात भी हो सकती है। जिसके चलते आगामी दो-तीन दिनों तक तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी। बाक्स :

खंड बरसात

झज्जर 40 एमएम

साल्हावास 25.5 एमएम

बेरी 30 एमएम

मातनहेल 15.5 एमएम

बहादुरगढ़ 17.4 एमएम

बादली 31.5 एमएम

नोट : शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक हुई बरसात।

chat bot
आपका साथी