सिविल सर्जन आरएस पूनिया ने किया अभियान का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, झज्जर: रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के पहले दिन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:35 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:35 AM (IST)
सिविल सर्जन आरएस पूनिया ने किया अभियान का शुभारंभ
सिविल सर्जन आरएस पूनिया ने किया अभियान का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, झज्जर: रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की गई। अभियान के पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सार्वजनिक स्थानों और गली- मुहल्लों में पोलियो बूथ बनाकर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। नागरिक अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन आरएस पूनिया ने अभियान का शुभारंभ किया। प्रवक्ता के अनुसार अभियान के पहले दिन सार्वजनिक स्थानों पर बूथ बनाकर पोलियो रोधी दवा पिलाई गई है। जबकि दूसरे और तीसरे दिन डोर टू डोर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। विभाग का यही प्रयास है कि 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएं।

chat bot
आपका साथी