1386 लोगों की हुई जांच में मिले 308 डेंगू मरीज

-शनिवार को 2 डेंगू मरीज मिले एक बहादुरगढ़ में और दूसरा सेहलंगा में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:52 PM (IST)
1386 लोगों की हुई जांच में मिले 308 डेंगू मरीज
1386 लोगों की हुई जांच में मिले 308 डेंगू मरीज

जागरण संवाददाता,झज्जर :

जिले में शनिवार को दो नए डेंगू के मरीज मिले। इनमें से एक बहादुरगढ़ शहर में तो दूसरा गांव सेहलंगा में पाया गया। इसके साथ ही अब तक जिला अस्पताल झज्जर व नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ की लैब में कुल 1386 लोगों के सैंपलों की एलाईजा विधि से जांच की गई है। इसके अलावा प्राइवेट लैब में भी डेंगू संदिग्धों की जांच की जा रही है। अब तक कुल 308 डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। अब तक मिले डेंगू के मरीजों में से 255 ने ओपीडी से उपचार लिया और 53 को उपचार के लिए भर्ती करवाना पड़ा। वहीं 6 मलेरिया के मरीज भी मिल चुके हैं। इसके साथ ही डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी लार्वा एक्टिविटी, फीवर मास सर्वे व फोगिग करवाई जा रही है। ताकि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके।

जिले में मिले 308 में से ग्रामीण के मुकाबले शहरी एरिया में अधिक अधिक मरीज मिले हैं। जिसमें से सबसे अधिक मरीज बहादुरगढ़ शहर में 99 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं झज्जर शहर में 88 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा अन्य मरीज ग्रामीण एरिया में मिले हैं। ग्रामीण एरिया की बात करें तो सबसे अधिक गांव सेहलंगा में 12 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। वहीं गांव रईया मे 11 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। बढ़ते डेंगू के मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें एंटी लार्वा एक्टिविटी के तहत डोर-टू-डोर अभियान चला रही है। जिसके तहत लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाता है। साथ ही जहां कहीं भी पानी मिलता है, उसमें मच्छर के लार्वा की जांच करता है। अगर कहीं मच्छर का लार्वा मिलता है तो उसे सबसे पहले नष्ट किया जाता है। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को भी नोटिस दिया जाता है।

-डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डा. सरिता गौरी ने कहा कि शनिवार को 2 नए डेंगू के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग जहां भी डेंगू मरीज मिलते हैं, उनके आसपास एरिया में फीवर मास सर्वे के तहत लोगों का फीवर मापा जाता है।

chat bot
आपका साथी