रोहतक में उलहाना देने जा रहे थे घर, तभी आरोपितों ने रास्ते में घेरकर मार दी थी गोली

रोहतक के भैंसरू कलां गांव में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं घायल का उपचार पीजीआइएमएस में चल रहा है। पुलिस ने दो आराेपितों को हिरासत में लिया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 12:07 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 12:07 PM (IST)
रोहतक में उलहाना देने जा रहे थे घर, तभी आरोपितों ने रास्ते में घेरकर मार दी थी गोली
सांपला क्षेत्र के भैंसरू कलां गांव में देर रात युवक को मारी गई थी गोली, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, रोहतक : सांपला थाना क्षेत्र के भैंसरू कलां गांव में देर रात युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं घायल का उपचार पीजीआइएमएस में चल रहा है। पुलिस ने दो आराेपितों को हिरासत में लिया है। भैंसरू कलां गांव के रहने वाले मनोज को शनिवार देर रात गांव के बाहर दुकान पर गोली मार दी गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में देर रात मनोज की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई।

इसमें बताया कि वह सांपला में फ्लैक्स का काम करता है। रात के समय वह अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए राजेंद्र उर्फ लाला के प्लाट पर गया था। वहां पर राजेंद्र भी अपनी बाइक लेकर पहुंचा। जिसने बताया कि रास्ते में बस स्टैंड के पास उसे विकास उर्फ विक्की और पेलु मिले। जिन्होंने पिस्तौल तानकर धमकी दी कि तुझे जान से मार देंगे। वह किसी तरह वहां से भागकर आया है। यह पता चलने के बाद मनोज अपने साथ राजेंद्र को लेकर पेलु के घर शिकायत करने के चल दिया।

इसी बीच रास्ते में दुकान पर पेलु और विकास मिल गए। जिन्होंने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद आरोपित पेलु ने विकास के भाई आशीष उर्फ सागर को मौके पर बुला लिया। इाते ही आशीष ने मनोज पर गोली चला दी। जो मनोज की दाएं पैर में जांघ के पास जा लगी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां पर आ गए। जिसके बाद आरोपितों के साथ भीड़ ने मारपीट की। शिकायत के आधार पर सांपला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में दो आरोपितों को पकड़ लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

- राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सांपला

chat bot
आपका साथी