Bhiwani: महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने नींद की गोलियां खाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर कार्रवाई की है। मृतक की मां प्रेम देवी ने महिला कविता उसकी मां सुमित्रा उसके भाई व एक मेडिकल स्टोर संचालक पर आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:46 PM (IST)
Bhiwani: महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने नींद की गोलियां खाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
भिवानी में युवक ने नींद की अधिक गोलियां खाकर आत्महत्या कर की।

जागरण संवाददाता, भिवानी। भिवानी के नेता जी कालोनी में एक महिला के साथ करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग को लेकर रिलेशनशिप में रह रहे युवक पवन ने बुधवार को नींद की अधिक गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। शहर थाना पुलिस ने मृतक युवक की मां के बयान पर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला, उसके भाई, उसकी मां व मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार

नेता जी कालोनी निवासी प्रेम देवी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसके 28 साल के बेटे पवन को कविता नामक महिला ने अपने प्रेमजाल में फंसाया हुआ था। वह अपने परिवार को छोड़कर पिछले करीब डेढ़ साल से महिला कविता के साथ ही रिलेशनशिप में कालोनी में ही रह रहा था। उसने बताया कि पिछले कुछ समय से पवन को कविता, उसकी मां सुमित्रा व उसका भाई परेशान कर रहा था, जिस कारण वह काफी परेशान था। उसे नींद की गोलियां खिलाने की आदत भी डाल दी गई थी।

कालोनी के ही एक मेडिकल संचालक द्वारा अधिक मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां पवन को दी जा रही थी। बुधवार को भी ऐसा हुआ है। महिला, उसकी मां, भाई से परेशान होकर वह मेडिकल स्टोर संचालक से काफी मात्रा में नींद की गोलियां लेकर आया। उनका एक साथ सेवन कर लिया। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। उसे परिजन सामान्य अस्पताल लेकर आए। वहां पर उसकी मौत हो गई। बीटीएम चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की।

भिवानी पुलिस चौकी के सुरेश कुमार के अनुसार

पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर कार्रवाई की है। मृतक की मां प्रेम देवी ने महिला कविता, उसकी मां सुमित्रा, उसके भाई व एक मेडिकल स्टोर संचालक पर आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस ने धारा 306 का मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी