हैवानियत, भिवानी में 26 वर्षीय युवक ने 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला से की दरिंदगी

भिवानी में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां एक 26 वर्षीय युवक ने इंसानियत को तार तार कर 90 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ दरिंदगी की। दुष्कर्म की घटना के बाद महिला ने मेहनत मजदूरी करने गए परिजनों को आपबीती सुनाई।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:16 PM (IST)
हैवानियत, भिवानी में 26 वर्षीय युवक ने 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला से की दरिंदगी
भिवानी में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म।

संवाद सहयोगी, बहल(भिवानी)। भिवानी के बहल थाना क्षेत्र के एक गांव में 90 वर्षीय वृद्ध महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित गांव का ही रहने वाला युवक है। पीड़ित महिला के कुल्हे की हड्डी टूटी होने के कारण लंबे अर्से से बीमार रहती है। हड्डी टूटने से महिला चल फिर नहीं सकती है। जिसके कारण महिला के मेडिकल परीक्षण से लेकर अदालत में न्यायाधीश के समक्ष बयानों की प्रक्रिया पलंग पर ले जाकर पुलिस ने पूरी करवाई है। दुष्कर्म की घटना के बाद महिला ने मेहनत मजदूरी करने गए परिजनों को आपबीती सुनाई और इसकी शिकायत पुलिस को दी।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया

पुलिस ने परिजन की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जिसमें दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को महिला के बयान कलमबद्ध करवाने के लिए न्यायालय में ले जाया गया है। बुधवार को देर शाम गांव के ही 26 वर्षीय युवक ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। 

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही फौरन बहल पुलिस ने महिला के घर पहुंच कर मौके का मुआयना किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी महिला एएसआई मंजू देवी को बनाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शर्मा ने बताया की महिला की शिकायत व बयान के आधार पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू है और आरोपित को गिरफ्तार कर उससे पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है और महिला को आज अदालत में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जा रहा ताकि बयान कलमबद्ध करवाये जा सके। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी