रोहतक में 18 दिन पहले जानलेवा हमले में घायल हुए युवक ने तोड़ा दम, गर्भवती है पत्‍नी

18 दिन पहले जानलेवा हमले में घायल युवक ने सोमवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद सिटी थाना पुलिस ने मारपीट की धाराओं के साथ हत्या की धारा भी जोड़ दी है साथी आरोपितो को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 01:29 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 01:29 PM (IST)
रोहतक में 18 दिन पहले जानलेवा हमले में घायल हुए युवक ने तोड़ा दम, गर्भवती है पत्‍नी
18 दिन पहले झगड़े में घायल और अब मृत हुए युवक शमशेर (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, रोहतक शहर के शास्त्री नगर में 18 दिन पहले जानलेवा हमले में घायल युवक ने सोमवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद सिटी थाना पुलिस ने मारपीट की धाराओं के साथ हत्या की धारा भी जोड़ दी है, साथी आरोपितो को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

शास्त्री नगर निवासी सतनारायण ने बताया कि उसका 32 वर्षीय बेटा शमशेर एक फैक्ट्री में काम करता था। 4 नवंबर की रात वह घर के बाहर दीपावली पर फुलझड़ी जला रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। आरोपितों ने काफी देर तक उसे पीटा, जिसके बाद एक दीवार की तरफ धक्का दे दिया। धक्का लगने के कारण दीवार गिर गई और शमशेर उसके मलबे में दब गया।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार पीजीआईएमएस में चल रहा था। उपचार के दौरान हालत में मामूली सुधार होने पर 11 नवंबर को छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन 14 नवंबर को उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद उसे दोबारा पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा तभी से वह भर्ती था। उपचार के दौरान सोमवार देर रात शमशेर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शमशेर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है।

शमशेर की पत्नी है गर्भवती

शमशेर की मौत के बाद उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। उसके पिता ने बताया कि शमशेर फैक्ट्री में काम करता था। जिससे परिवार का पालन पोषण चल रहा था। उसकी पत्नी करीब 6 माह की गर्भवती है। शमशेर की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

chat bot
आपका साथी