रोहतक में छह दिन पहले हुई थी युवक की मौत, अब पत्नी और पड़ोसी पर दर्ज हुआ केस

एक सप्ताह पहले हुई युवक की मौत के मामले में अब पत्नी और पड़ोसी पर केस दर्ज कराया गया है। मृतक के चाचा ने शक जताई है कि दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की है। पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी भी दे रखी थी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:47 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:47 AM (IST)
रोहतक में छह दिन पहले हुई थी युवक की मौत, अब पत्नी और पड़ोसी पर दर्ज हुआ केस
रोहतक के इस्माईला-11बी के रहने वाले युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला था

जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक के सांपला थाना क्षेत्र के इस्माईला-11बी गांव में एक सप्ताह पहले हुई युवक की मौत के मामले में अब पत्नी और पड़ोसी पर केस दर्ज कराया गया है। मृतक के चाचा ने शक जताई है कि दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की है। पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी भी दे रखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इस्माईला-11बी गांव रहने वाले दयानंद ने बताया कि उसका भाई उमेद दिल्ली एमसीडी में नौकरी करता था। जिसकी करीब 21 साल पहले मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद भतीजे जगबीर का पालन-पोषण दयानंद ने ही किया है। जगबीर की शादी गुरुग्राम के सराय अलावर्दी गांव निवासी आरती के साथ हुई थी। जिनकी चार साल की बेटी और दो साल का बेटा है। आरोप है कि जगबीर का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव रहता था। इसकी वजह पड़ोसी वीरेंद्र है। जिसका जगबीर के घर पर आना-जाना था।

कई बार मना करने के बाद भी उसने घर पर आना-जाना बंद नहीं किया। दयानंद का आरोप हॅै कि 18 नवंबर की रात तीनों का अपास में काफी झगड़ा हुआ था। इसमें वीरेंद्र ने जगबीर को मारने की धमकी भी दी थी। कुछ देर बाद ही जगबीर फंदे पर लटका मिला। उसकी पत्नी ने बताया जगबीर ने आत्महत्या की है। उस समय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका अंतिम संस्कार करा दिया था। अब स्वजनों ने शक जताया कि जगबीर की हत्या हुई है। इसमें आरती और वीरेंद्र शामिल है। शिकायत के आधार पर सांपला थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक जगबीर के चाचा की तरफ से अब शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। उस समय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया था, जिसमें मौत का कारण फांसी लगना आया था। फिलहाल हर स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सांपला

chat bot
आपका साथी