तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष बनीं योगिता जैन

जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल के 2021-23 कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 10:34 PM (IST)
तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष बनीं योगिता जैन
तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष बनीं योगिता जैन

जागरण संवाददाता, हिसार : जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल के 2021-23 कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह तुलसी सेवा केंद्र माडल टाउन में मौन साधिका साध्वी राजकुमारी व साध्वी डा. कुंदन रेखा के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। संगीता जैन ने कुशल संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष योगिता जैन के साथ पूरी टीम को ईमानदारी व निष्ठाभाव के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष योगिता जैन के साथ कार्यकारिणी टीम में मंत्री के तौर पर सविका जैन व कुसुम जैन, सुनीता जैन, मंजू जैन, मीनू जैन, सिद्धि जैन, शालु, संगीता, मोनिका, पूजा, निशा, मनीषा, तृप्ता, रजनी, सरोज व रूबी जैन सहित महिला मंडल की सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी कुंदन रेखा जी ने कहा कि परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में नारी महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। एक समय था जब नारी चहारदिवारी में बंद घूंघट की ओट में जीवन बसर करती थी, लेकिन आज महिलाएं समाज में किसी से पीछे नहीं है। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल और उसकी सैकड़ों शाखाओं के रूप में हजारों महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं। साध्वी राजकुमारी ने कहा कि महिलाएं अपने सुंदर व्यवहार से धर्मसंघ और गुरु की प्रभावना में कार्य करे। साध्वी सौभाग्या यथा ने कहा कि नारी अपनी तेजस्विता, यशस्विता को ओर अधिक प्रखर बनाए। महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष रविकांता का कार्यकाल सुंदर रहा। पूर्व अध्यक्ष रविकांता ने उपस्थित सभी महिलाओं का दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष योगिता जैन ने कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ सबके सहयोग से महिला मंडल की बागडोर पर खरा उतरने की प्रयास करेंगी। उन्होंने सभी से प्यार, आशीर्वाद व सहयोग का आह्वान किया। इस मौके पर तेरापंथ सभा, युवक परिषद से अभिषेक, मुनीष जेन, मुकेश जैन, रितेश जिदल व नीलम जिदल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी