हरियाणा के आठ बॉक्सरों के पंच का दम देखेगी दुनिया, मोंटेनेग्रो और बुल्गारिया के बाद अब स्पेन की बारी

कल टीम स्पेन के लिए रवाना होगी। इसमें हरियाणा के आठ व रोहतक के दो बॉक्सर अमित और संजीत बॉक्सम में खेलेंगे। मोंटेनेग्रो में यूथ चैंपियनशिप और बुल्गारिया के सोफिया में स्टैंडजा मेमोरियल कप में महिला व पुरूष टीम में दस-दस बॉक्सर हरियाणा से रहे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:50 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 03:50 PM (IST)
हरियाणा के आठ बॉक्सरों के पंच का दम देखेगी दुनिया, मोंटेनेग्रो और बुल्गारिया के बाद अब स्पेन की बारी
अमित पंघाल और अन्य देश के अग्रणी बॉक्सरों ने टोकियो ओलंपिक की तैयारी के लिए इसमें खेलने का निर्णय लिया।

रोहतक [ओपी वशिष्ठ]। यूरोप के देश मोंटेनेग्रो में 30वें एड्रियाटिक पर्ल अंतरराष्ट्रीय यूथ चैंपियनशिप के बाद बुल्गारिया के सोफिया में भारतीय बॉक्सरों ने स्ट्रैंडजा मेमोरियल कप में बेहतर प्रदर्शन किया है। अब भारतीय बॉक्सरों का दल अब स्पेन के बॉक्सम में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगे। इस दल में रोहतक के अमित पंघाल और संजीत संगरोहा के अलावा हरियाणा के आठ बॉक्सर शामिल हैं। रविवार रात को भारतीय टीम नई दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होगी।

मोंटेनेग्रो में यूथ चैंपियनशिप और बुल्गारिया के सोफिया में स्टैंडजा मेमोरियल कप में महिला व पुरूष टीम में दस-दस बॉक्सर हरियाणा से रहे। बॉक्स में जो दल आ रहा है, उसमें हरियाणा के आठ बॉक्सर शामिल हैं। यह प्रतियोगिता एक से सात मार्च तक आयोजित की जाएगी। अमित पंघाल इस समय भारतीय कोचिंग कैंप में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

टोकियो ओलंपिक की तैयारी में मिलेगी मदद

बॉक्सम में दुनिया के बड़े बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं, इसलिए अमित पंघाल और अन्य देश के अग्रणी बॉक्सरों ने इसमें खेलने का निर्णय लिया ताकि टोक्यो ओलंपिक की तैयारी की जा सके। खास बात यह है कि इसमें टोक्यो ओलंपिक में अपने-अपने का कोटा हासिल करने वाले बॉक्सर रिंग में एक साथ मुकाबला करते नजर आएंगे। इस प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतना, टोक्यो में पदक की उम्मीद बनकर निकलेगा।

हरियाणा के आठ बॉक्सर खेलेंगे

हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता एडवोकेट राजनारायण पंघाल ने बताया कि बॉक्सम में आयोजित अंतराष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनिशप में महिला व पुरुष टीम में आठ बॉक्सर हिस्सा ले रहे हैं। पुरूष वर्ग में पांच तथा महिला वर्ग में तीन बॉक्सर शामिल हैं। पुरूष वर्ग में अमित पंघाल 52 किग्रा, मनीष कौशिक 63 किग्रा, विकास यादव 69 किग्रा, सुमित सांगवान 81 किग्रा व संजीत सिंगरोह 91 किग्रा में खेलेंगे। इसी तरह महिला वर्ग में मनीषा मून 57 किग्रा, पूजा बोहरा 75 किग्रा व जैसमीन इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।

chat bot
आपका साथी