आमजन तक भाजपा की नीतियां पहुंचाने का काम करें कार्यकर्ता
बरवाला भारतीय जनता पार्टी की बरवाला मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन।
फोटो न0- 29 एचआईएस 22 संवाद सहयोगी, बरवाला : भारतीय जनता पार्टी की बरवाला मंडल कार्यकारिणी की एक बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बरवाला मंडल की प्रभारी सीमा गैबीपुर ने शिरकत की। गैबीपुर ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारी संगठन हित में कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोडऩे का कार्य करे और आमजन तक पार्टी व सरकार की नीतियों को पहुंचाने का काम करे। उन्होंने कहा संगठन कार्यकर्ता सरकार व जनता के बीच एक कड़ी का काम करे और अधिकारियों से मिलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म करना चाहते है और जनता को स्वच्छ शासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी समझें और पार्टी के द्वारा समय.समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों की पालना करे ताकि पार्टी संगठन को ओर ज्यादा मजबूत बनाया जा सके। इस मौके पर जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को लोगों के बीच जाकर इस बात को सुनिश्चित करना चाहिए कि केंद्र सरकार की ओर से लोगों के हित में चलाई जा रहीं योजनाओं का उन्हें लाभ मिल रहा है या नहीं। अगर किसी को लाभ नहीं मिल रहा है तो पार्टी के पदाधिकारी ऐसे लोगों के लिए व्यवस्था बनाएं कि हर व्यक्ति को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं लाभ मिल सके। मंडल कार्यकारिणी बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा ने कोरोना काल के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा की गई समाज सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बरवाला मंडल के कार्यकर्ताओं ने सौंपे गए दायित्व का बखूबी निर्वहन किया है। अंत में मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा ने आए हुए वक्ताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जोग, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुनीष गोयल, सुरेश जाखड़, सह संयोजक नरेश नैन, डा.वजीर गिल, निगरानी कमेटी सदस्य नवीन काठपाल, जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज रहेजा, महामंत्री कृष्ण वर्मा, महामंत्री हनी नागपाल, प्रेम जांगड़ा, , ईश्वर सरपंच खेड़ी बर्की, प्रेम टाक, अनिल संदूजा, रणधीर बूरा, कुलदीप सैनी, धर्मवीर राजली, अनूप सैनी व बदलू राम सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।