सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

अनुबंध आधार पर लगाए गए क्लर्को की छंटनी करने के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 08:54 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 08:54 AM (IST)
सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
सरकार के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, हांसी: अनुबंध आधार पर लगाए गए क्लर्को की छंटनी करने के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के रवैये से आहत कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि विनोद सैनी को कर्मचारियों ने मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा। सफाई कर्मचारियों के प्रधान विकास चंदा ने कहा कि सरकार उनके साथ लगातार अन्याय कर रही है और मनमानी नीतियों को जबरदस्ती कर्मचारियों पर थोप रही है। इसके खिलाफ प्रदेशभर में कर्मचारी सरकार के खिलाफ आन्दोलन की राह पर हैं। उन्होंने मांग की कि अनुबंध आधार पर लगे क्लर्कों की छंटनी की प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से रोका जाए। इस अवसर पर सलेवान सारसर, वीरभान, सतीश, सोना देवी, बलजीत, अनूप, रेखा, रजनी, ममता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी