21 जनवरी की आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने कसी कमर: सैनी

जागरण संवाददाता, हिसार : सर्व कर्मचारी संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक सर्व कर्मचारी स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Dec 2017 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 30 Dec 2017 06:46 PM (IST)
21 जनवरी की आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने कसी कमर: सैनी
21 जनवरी की आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ ने कसी कमर: सैनी

जागरण संवाददाता, हिसार :

सर्व कर्मचारी संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में ब्लॉक प्रधान दीपक लोट की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन ब्लॉक सचिव अशोक सैनी ने किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला स्तरीय आक्रोश रैली की सफलता व तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

वक्ताओं ने बताया कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार है, तब से आए दिन कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ सार्वजनिक जनसेवाओं के सरकारी विभागों को सिकोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन नए-नए पूंजीपतियों व मल्टी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की नीतियां बनाई जा रही हैं। श्रम कानून व ट्रेड यूनियन अधिकारों को समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार तमाम विभागों में वर्कलोड के अनुसार स्थाई भर्तियां नहीं कर रही है व लम्बे समय से विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं दिया जा रहा आदि अनेक मुद्दों को लेकर 21 जनवरी को आक्रोश रैली में उठाया जाएगा।

हिसार ब्लॉक के कर्मचारियों का जत्था क्रांतिमान पार्क से प्रात: 10 बजे रैली स्थल के लिए रवाना होगा। बैठक में 6 जनवरी को प्राइवेट नर्सिंग होम की मनमानी के खिलाफ सभी राजनीतिक पार्टियों, जनसंगठनों व कर्मचारी संगठनों की पंजाबी धर्मशाला में होने वाली बैठक, 7 जनवरी को सभी ट्रेड यूनियनों की सिटी थाना के पास पटवार भवन में होने वाली जिला स्तरीय कन्वेंशन को लेकर योजना बनाई गई। बैठक में नकूल ¨सह, अनिल शर्मा, जग¨मद्र पूनिया, चंद्रप्रकाश नागर, रणबीर ¨सह रावत, नरेश गौत्तम, रमेश आहुजा, इंद्र ¨सह फौजी, मा. पवन कुमार, दर्शन जग्गा व अनिल कुमार आदि नेता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी