Jhajjar Crime: झज्‍जर में गला घोंटकर की मजदूर की हत्या, दबाव से कटा गले का काफी हिस्सा

गला घोंटकर एक मजदूर की हत्या की गई है। जिसकी पहचान बिहार के गांव सर्व पट्टी जिला मधेपुरा निवासी 35 वर्षीय शंभु मंडल के रूप में हुई है। कपड़े के तोलिया (परना) से इतना जोर से गले को दबाया गया कि काफी हिस्सा तक कट गया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 05:33 PM (IST)
Jhajjar Crime: झज्‍जर में गला घोंटकर की मजदूर की हत्या, दबाव से कटा गले का काफी हिस्सा
झज्‍जर में करीब एक माह पहले बिहार से मजदूरी के लिए आया था युवक, हो गई हत्‍या

संवाद सूत्र, साल्हावास : गांव भूरावास में बेरहमी से गला घोंटकर एक मजदूर की हत्या की गई है। जिसकी पहचान बिहार के गांव सर्व पट्टी जिला मधेपुरा निवासी 35 वर्षीय शंभु मंडल के रूप में हुई है। हत्या करने वाले की बेरहमी का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि कपड़े के तोलिया (परना) से इतना जोर से गले को दबाया गया कि काफी हिस्सा तक कट गया। गले पर बंधे हुए कपड़े को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर मजदूर नशे में नहीं होगा तो दो या इससे ज्यादा लोगों ने मिलकर गला दबाया होगा। शव खेतों में बने एक मकान के बरामदे में चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। जब मकान मालिक को इस घटना का पता चला तो सूचना पुलिस को दी। मकान मालिक के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

गांव भूरावास निवासी सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेत में मकान बनाया हुआ है। मकान बंद रहता है। मकान में पूजा पाठ के लिए वे हर रोज शाम को जाते हैं। बुधवार शाम को भी उसका लड़का हिमांशु अपने खेत वाले मकान में पूजा के लिए गया था। उसने देखा कि मकान के बरामदे में चारपाई पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस घटना को देखकर वह सीधे अपने घर आया और इसकी सूचना परिवार वालों को दी। इसके बाद परिवार वाले भी अपने खेत में बने मकान में गए। वहां जाकर देखा तो पाया कि चारपाई पर एक शव है।

जो मृतक गांव में मजदूरी के लिए आया हुआ था। मृतक गांव में कपास व धान के खेतों में काम करता रहता था। इसके बारे में आसपास में पूछताछ की तो मृतक की पहचान बिहार के गांव सर्व पट्टी जिला मधेपुरा निवासी 35 वर्षीय शंभु मंडल के रूप में हुई है। जिसके गले पर कपड़े का तोलिया (परना) बंध हुआ था, जिस कारण गले पर जख्म भी बना हुआ था। जिस कारण मौत हुई प्रतीत हो रही थी।

करीब एक माह पहले आया था मजदूरी करने

स्थानीय लोगों ने बताया कि शंभू मंडल करीब एक माह पहले झज्जर में मजदूरी करने के लिए आया था। पहले भी मजदूरी के लिए यहां पर आता रहता था। शंभू मंडल का परिवार गांव में ही रहता है और वह तीन बच्चों का पिता है। झज्जर में मेहनत मजदूरी करके जो पैसे कमाता उनको अपने गांव में भेजता रहता था। ताकि उसके घर का खर्च भी चल सके।

एफएसएल टीम ने भी जुटाए साक्ष्य

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। ताकि घटना स्थल से हत्या संबंध में साक्ष्य जुटाए जा सके और हत्यारे तक पहुंचा जा सके। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है। जिससे कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या करने वालों तक पहुंचने में मदद मिल सके।

- गांव भूरावास के खेतों में बने मकान में चारपाई पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। गला घोंटकर हत्या की गई है। अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास रहेगा। पुलिस अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है। ताकि कुछ सुराग लग सके।

जांच अधिकारी रामपाल, पुलिस थाना साल्हावास, झज्जर।

chat bot
आपका साथी