झज्जर में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर के गुर सिखाकर बनाया आत्मनिर्भर, दूसरों के लिए बनेगी मिसाल

साल 2019 में बादली में ब्यूटी केयर सेंटर खोला गया था। जहां पर महिलाओं को ब्यूटी पार्लर चलाने संबंधित ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान महिलाओं को सिखाया जाता है कि वे ब्यूटी पार्लर में किस तरह वे काम कर सकती हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:55 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:55 AM (IST)
झज्जर में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर के गुर सिखाकर बनाया आत्मनिर्भर, दूसरों के लिए बनेगी मिसाल
कई महिलाओं ने ट्रेनिंग लेने के बाद खुद का ब्यूटी पार्लर खोला।

झज्जर, जागरण संवाददाता। झज्जर में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर के गुर सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। ताकि खुद अपने बल पर ब्यूटी पार्लर शुरू करके दूसरों के लिए भी मिसाल बन सके। इसके लिए जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा जिले का इकलौता ब्यूटी केयर सेंटर बादली में शुरू किया गया है। जिसे करीब तीन साल पहले शुरू किया था। इसमें अभी तक 110 महिलाओं को ट्रेनिंग ले चुकी हैं। इनमें से काफी ने खुद का काम शुरू करके आत्मनिर्भर बनी हैं।

महिलाएं कर सकती है खुद का काम शुरू

महिलाओं को ब्यूटी केयर की ट्रेनिंग देने के लिए जिले का दूसरा ब्यूटी केयर सेंटर जिला मुख्यालय पर बाल भवन में खुलने जा रहा है। जिसकी लगभग तैयारियां हो चुकी है। लगभग सभी सामान लाया जा चुका है, अब इसके उद्घाटन का इंतजार है। इसके बाद अब यहां पर जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा महिलाओं को ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि महिलाएं खुद का काम शुरू करके घर का खर्च भी उठा सकें।

ट्रेनिंग के बाद बन रही महिलाएं आत्मनिर्भर 

वर्ष 2019 में बादली में ब्यूटी केयर सेंटर खोला गया था। जहां पर महिलाओं को ब्यूटी पार्लर चलाने संबंधित ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान महिलाओं को सिखाया जाता है कि वे ब्यूटी पार्लर में किस तरह वे काम कर सकती हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं। हालांकि अभी तक 110 महिलाएं ट्रेनिंग ले चुकी हैं। वर्ष 2019 में 50, 2020 में 45 व वर्ष 2021 में 15 महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर भी बन रही है। कई महिलाओं ने ट्रेनिंग लेने के बाद खुद का ब्यूटी पार्लर खोला। ना केवल काम शुरू किया बल्कि आज अच्छा काम भी चला रही हैं। जिससे दूसरों के लिए भी रोजगार पैदा कर रही हैं। साथ ही अपने घर का खर्च उठा रही है। जिसका असर उनकी जीवनशैली में भी सुधार आया। इसके कारण दूसरी महिलाओं को भी इससे प्रेरणा मिल रही है।

अधिकारियों के अनुसार

जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि बादली में चल रहे ब्यूटी केयर सेंटर में अब तक 110 महिलाएं ट्रेनिंग ले चुकी है। साथ ही महिलाएं ट्रेनिंग लेकर खुद का ब्यूटी पार्लर खोलकर आत्मनिर्भर हो रही हैं।

chat bot
आपका साथी