जिस महिला को दी नौकरी, वही डेढ़ करोड़ के गहने ले हुई रफूचक्‍कर, UP में पकड़ी

महिला कर्मचारी के साथ दो अन्य लोग भी गिरफ्तार डेढ़ किलो सोना पुलिस ने किया बरामद। रोहतक पुलिस की दो टीमें शाहजहांपुर के लिए रवाना। सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी चोरी की वारदात

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 03:55 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 03:55 PM (IST)
जिस महिला को दी नौकरी, वही डेढ़ करोड़ के गहने ले हुई रफूचक्‍कर, UP में पकड़ी
जिस महिला को दी नौकरी, वही डेढ़ करोड़ के गहने ले हुई रफूचक्‍कर, UP में पकड़ी

रोहतक, जेएनएन। जिस महिला को शोरूम में नौकरी दी वही डेढ़ करोड़ रुपये के गहने चोरी कर रफूचक्‍कर हो गई। मगर उसकी चालाकी पकड़ी गई तो साथ में वह भी। शहर के एक बड़े शोरूम से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात चोरी करने वाली महिला कर्मचारी को उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर से दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिए गया है। महिला से डेढ़ किलो सोने के जेवरात भी बरामद किए हैं। रोहतक पुलिस को महिला की मोबाइल लोकेशन मंगलवार को शाहजहांपुर में मिली। जिला पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क किया और दो टीमें शाहजहांपुर के लिए रवाना हो गई।

दरअसल, बीते शनिवार शाम छोटूराम चौक स्थित एक शोरूम में ज्वेलरी के स्टॉक की जांच की तो भारी मात्रा में ज्वेलरी गायब मिली। शोरूम के मैनेजर दीपक जैन की सूचना पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो शोरूम की ही कर्मचारी न्यू विजय नगर निवासी सोनिया की फुटेज मिली, जो ज्वेलरी चोरी करते हुए दिख रही थी। आर्यनगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। सोनिया उसी दिन से भूमिगत भी हो गई थी। सीआइए-वन को मामले की जांच सौंपी। उधर, आर्यनगर थाना पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही थी। मंगलवार को पुलिस को आरोपित की लोकेशन मिली, जिसके आधार पर उसे उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को ऐसे मिली सफलता

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर साइबर सैल ने शोरूम के आसपास एक्टिव मोबाइल नंबरों का डाटा खंगाला। कर्मचारी सोनिया के मोबाइल पर हुई कॉल डिटेल भी निकलवाई गई। इसके बाद सभी नंबरों को ट्रेङ्क्षसग पर लगा दिया गया। मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा था। मंगलवार को जैसे ही साइबर सेल को लोकेशन मिली, तुरंत शाहजहांपुर पुलिस से संपर्क किया और महिला कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बेंगलुरु से भी पहुंचनी थी शोरूम में जांच को टीम

शोरूम में हुई डेढ़ करोड़ के ज्वेलरी चोरी के मामले में शोरूम की एक टीम बेंगलुरु से भी जांच के लिए पहुंची थी। मंगलवार को टीम के पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन टीम पहुंची या नहीं, इस संदर्भ में जानकारी नहीं मिली। शोरूम के मैनेजर दीपक जैन ने बताया कि सूचना मिली है कि आरोपित महिला कर्मचारी दो अन्य लोगों के साथ उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में गिरफ्तार कर ली गई है।

----आरोपित महिला टीम को उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के गिरफ्तार कर लिया गया है। कर्मचारी के साथ दो अन्य लोग भी है, जिनसे डेढ़ किलो सोना बरामद होने की जानकारी मिली है। रोहतक से दो टीमें शाहजहांपुर के लिए रवाना कर दी है। वहां पहुंचने के बाद ही विस्तार से जानकारी मिल पाएगी।

---गोरखपाल, राणा, डीएसपी, हेडक्वार्टर

chat bot
आपका साथी