पुलिस थाने पहुंची महिला, बोली- ससुर, पति के दोस्तों समेत छह ने किया दुष्‍कर्म, केस दर्ज

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उससे शारीरिक संबंध बनाए इस दौरान आरोपित ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके मायके पक्ष से रुपये ऐंठने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपित पति के साथ उसकी शादी हुई।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:50 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:50 PM (IST)
पुलिस थाने पहुंची महिला, बोली- ससुर, पति के दोस्तों समेत छह ने किया दुष्‍कर्म, केस दर्ज
हिसार में महिला ने अपने ही पति व ससुर पर दुष्‍कर्म करने का केस दर्ज करवाया है

हिसार, जेएनएन। हिसार शहर निवासी एक महिला ने अपने ससुर व पति के दोस्तों पर उससे दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2018 को भिवानी के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2018 को आरोपित पति से सगाई हुई थी। सगाई के बाद वे दोनों प्रदेश से बाहर चले गए थे।

आरोप है कि वहां आरोपित ने उससे शारीरिक संबंध बनाए, इस दौरान आरोपित ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके मायके पक्ष से रुपये ऐंठने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपित पति के साथ उसकी शादी हुई। लेकिन कुछ दिन बाद उसके ससुर ने नशे का टीका लगाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की। महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन उसका पति अपने तीन दोस्तों को घर लेकर पहुंचा।

उस दौरान भी उसे नशे का टीका लगाकर आरोपितों ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि दिसंबर 2020 को उससे मारपीट करने पर उसका गर्भपात हो गया। मामले में पंचायत हुई तो आरोपितों ने माफी मांग ली, लेकिन इसके बाद भी उससे मारपीट करते रहे। आरोप है कि इस बीच आरोपितों ने एक खाली कागज पर उसके माता-पिता के साइन करवा लिए। कुछ दिन बाद पीड़िता के पति ने उससे कहा कि एक प्लॉट खरीद के लिए लेन-देन दिखाना जरूरी है। इसके लिए आरोपित पति ने उससे रुपये मांगे। पीड़िता ने अपने पिता से बात की।

पीड़िता के पिता ने अपनी पेंशन पर लोन लेकर 8 लाख रुपये व अन्य लोगों से मदद लेकर 11 लाख 70 हजार रुपये उसके पति को दे दिए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने ना तो ये रुपये लौटाए। वहीं उसके मायके वालों से मकान बनवाने के नाम पर 50 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि आरोपित ससुर का भांजा सीआईए स्टाफ में लगा है। जिसने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी है कि अगर मामले में कोई कार्रवाई की तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि आरोपित पति विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस ने शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

chat bot
आपका साथी