रोहतक में अर्धनग्‍न हालत में मिला हाथों में चूड़ा पहने महिला का गला सड़ा शव, हत्या का केस दर्ज

महिला की हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 28 साल है और हाथों में चूड़ा पहने हुए थी।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:34 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 02:34 PM (IST)
रोहतक में अर्धनग्‍न हालत में मिला हाथों में चूड़ा पहने महिला का गला सड़ा शव, हत्या का केस दर्ज
रोहतक में अर्धनग्‍न हालत में मिला हाथों में चूड़ा पहने महिला का गला सड़ा शव, हत्या का केस दर्ज

रोहतक, जेएनएन। रोहतक शहर की न्यू राजेंद्र कालोनी में महिला का सड़ा-गला अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को वहां लाकर फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

रविवार देर शाम न्यू राजेंद्र कालोनी में एक खाली प्लाट से काफी बदबू आ रही थी। कालोनी के लोगों ने वहां पर जाकर देखा तो एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा था। जो कई दिन पुराना था और उसके शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। महिला की उम्र करीब 28 साल थी। जिसने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। उसके सिर के बाल काफी छोटे थे। महिला के कपड़ों को देखकर लग रहा था कि वह किसी संपन्न परिवार से भी हो सकती है। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसकी जानकारी जुटाई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिस जगह पर महिला का शव मिला है उससे थोड़ी ही दूर मकान भी है, लेकिन किसी को यह पता नहीं चल सका कि महिला का शव कब से वहां पर पड़ा है। प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है। महिला के शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है। फिलहाल पुलिस ने कालोनी के रहने वाले रविंद्र की शिकायत पर हत्या की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।

कुछ दिन पहले मिला था युवक का शव

शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले भी एक युवक का सड़ा-गला शव मिला था। उसके शरीर में भी कीड़ें रेंग रहे थे। शव को झाडिय़ों में फेंका गया था। युवक कौन था और कहां का रहने वाला था इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।

-----महिला का शव बरामद हुआ है, जो कई दिन पुराना है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

- इंस्पेक्टर बलवंत ङ्क्षसह, थाना प्रभारी शिवाजी कालोनी

chat bot
आपका साथी