झज्जर में सनसनीखेज वारदात, गवाह को चुप करवाने के लिए गोलियों से भूना

तीन-चार युवकों ने बरसाईं एक दर्जन गोलियां। फायरिंग करने वाले युवक पर पहले भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज। इसी मामले में गवाह था विजय। युवक के छाती पैर आदि कई जगहों पर करीब आधा दर्जन गोलियां लगीं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 03:27 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 03:27 PM (IST)
झज्जर में सनसनीखेज वारदात, गवाह को चुप करवाने के लिए गोलियों से भूना
गोली लगने के कारण लहूलुहान विजय को पीजीआइ रोहतक के आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

हिसार/झज्जर, जेएनएन। बेरी में हत्या के प्रयास के मामले में गवाह पर शुक्रवार देर रात को बाइक सवार युवकों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। घटना को अंजाम देकर हमलावर भी फरार हो गए। गोली लगने से गवाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बेरी के अस्पताल में लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने घायल के साथी के बयान पर एक नामजद सहित दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विजय के छाती, पैर समेत कई जगर लगीं गोलियां

बेरी निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह अपने साथी बेरी के बैठान पाना निवासी विजय के साथ घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में तीन-चार युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उन्होंने विजय पर सीधे ही फायरिंग आरंभ कर दी। जिसमें विजय के छाती, पैर आदि कई जगहों पर करीब आधा दर्जन गोलियां लगीं। हमलावर घटना को अंजाम लेकर वहां से फरार हो गए। गोली लगने के कारण लहूलुहान अवस्था में विजय को उपचार के लिए बेरी के अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। यहां फिलहाल विजय आइसीयू में भर्ती है।

5-6 महीने पहले भाऊ ने एक युवक पर किया था हमला

कर्मबीर ने बताया कि हमलावरों में वह एक को पहचानते हैं। जिसका नाम भाऊ बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 5-6 महीने पहले बेरी-बिसाहन रोड पर सन्नी नामक युवक पर भाऊ ने हमला कर दिया था। इस मामले में विजय गवाह है। गवाह होने के कारण भाऊ ने विजय पर हमला किया है।

क्या कहती है पुलिस

बेरी पुलिस चौकी के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि घायल विजय के साथी कर्मबीर के बयान दर्ज किए गए हैं। बयानों के आधार पर रिटोली निवासी भाऊ सहित तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी