हिसार में बिजली बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगा एक लाख का इनाम

हिसार मंडल में सिरसा फतेहाबाद दादरी एवं भिवानी के 800 विद्यार्थी अपनी- अपनी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से दर्शाएंगे। यह प्रतियोगिता हिसार के सुशीला भवन के नजदीक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी। इसके बच्चों के ग्रुप बनाए जाएगें।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:11 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 01:11 PM (IST)
हिसार में बिजली बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता को मिलेगा एक लाख का इनाम
प्रतियोगिता में बच्चों को ए ग्रुप और बी ग्रुप में रखा जाएगा।

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड भारत सरकार एवं शिक्षा विभाग हरियाणा की तरफ से राष्ट्रीय स्तरीय "बिजली बचाओ ' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर पर जितने वाले प्रतिभागी को एक लाख रूपये का इनाम जितने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रथम चरण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और द्वितीय चरण में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के सभी जिलों को चार मंडल में बांटा गया हैं। इन सभी मंडलों में सात दिसंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा।

अलग अलग जिलों से 800 विद्यार्थी लेगें प्रतियोगिता में हिस्सा

हिसार मंडल में सिरसा, फतेहाबाद, दादरी एवं भिवानी के 800 विद्यार्थी अपनी- अपनी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से दर्शाएंगे। यह प्रतियोगिता हिसार के सुशीला भवन के नजदीक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगी। बिजली संरक्षण हेतु इस प्रतियोगिता में कक्षा पांच, छह-सात को ए ग्रुप और कक्षा आठ से 10 को बी ग्रुप में रखा जाएगा। इस प्रतियोगिता को बच्चों को अलग अलग ग्रुप बनाकर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस कड़ी में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर डा. राजेश जांगड़ा चित्रकार ने बताया कि राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थी को 50,000 रुपए, द्वितीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 30,000 रुपए, तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 20,000 रुपए और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले 10 विद्यार्थियों को 7500 रुपए प्रति प्रतिभागी पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे।

प्रतिभागियों को मिलेगी उपहार स्वरुप राशि

इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थी को एक लाख द्वितीय पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थी को 50,000 रूपए, तृतीय पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थी को 30,000 रुपए और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले 10 विद्यार्थियों को 15000 रूपए प्रति प्रतिभागी को उपहार स्वरुप दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी