भाजपा-जजपा नेता जहां भी जाएंगे, काले झंडे दिखाएंगे किसान

डीसी कार्यालय पर किसानों का बेमियादी धरना 53वें दिन में पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:42 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:42 AM (IST)
भाजपा-जजपा नेता जहां भी जाएंगे, काले झंडे दिखाएंगे किसान
भाजपा-जजपा नेता जहां भी जाएंगे, काले झंडे दिखाएंगे किसान

किसानों का बेमियादी धरना 53वें दिन में पहुंचा

जागरण संवाददाता, हिसार : डीसी कार्यालय पर चल रहा बेमियादी धरना शनिवार को 53वें दिन में प्रवेश कर गया। आज धरने की अध्यक्षता उमेद सिंह धानिया व अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से की व संचालन जिला प्रेस सचिव सूबेसिंह बूरा ने किया। धरने को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह नंबरदार ने कहा कि भाजपा व जजपा के नेता किसानों से जान बूझकर टकराना चाहते हैं। कल 18 जून को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नगर में अपनी नानी के निवास पर शोक प्रकट करने आये थे। किसानों ने उनको कुछ नहीं कहा, कितु जब दुष्यंत चौटाला हवाई अड्डे पर अधिकारियों की बैठक करने लगे तो किसानों का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा और हजारों किसानों ने जिनमें महिलाएं भी शामिल थे, ने हवाई अड्डे पहुंचकर उनका विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए। जिला प्रधान शमशेर सिंह नम्बरदार ने कहा कि भविष्य में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री के अलावा भाजपा व जजपा नेता हरियाणा में जहां भी जाएंगे, उनका विरोध प्रदर्शन करते हुए काले झंडे दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि 26 जून को हिसार से हजारों किसान चंडीगढ़ में राज्यपाल निवास पर प्रदर्शन करते हुए उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन देंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर तैयारियां की जा रही है। हिसार जिले के लगभग 100 गांवों में सभाएं की जा चुकी हैं। अनिल गोरछी ने कहा कि मेरी फसल मेरी ब्योरा में बाजरे की फसल का कोई विकल्प (ऑप्शन) नहीं लिखा दिया है। ऐसे में सरकार बाजरे की खरीद कैसे करेगी। धरने को कृष्ण कुमार सांवत जाखोद खेड़ा, सुनील पृथ्वी गोरखपुरिया, सागर, परमवीर, सुरेन्द्र मलिक, विजय सिंह, विकास बूरा, सोनू खर्ब, सुरेश कुमार, प्रहलाद सिंह राजीव मलिक आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी