पशु ने खींचा रस्सा तो गाड़ी से जमीन पर जा गिरा कर्मचारी, देर रहा अचेत, दिनभर में चार हुए घायल

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निवास क्षेत्र अर्बन एस्टेट-में चला पशु पकड़ो अभियान।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:05 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:05 AM (IST)
पशु ने खींचा रस्सा तो गाड़ी से जमीन पर जा गिरा कर्मचारी, देर रहा अचेत, दिनभर में चार हुए घायल
पशु ने खींचा रस्सा तो गाड़ी से जमीन पर जा गिरा कर्मचारी, देर रहा अचेत, दिनभर में चार हुए घायल

फोटो : 11

जागरण संवाददाता, हिसार : उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के निवास क्षेत्र अर्बन एस्टेट-टू में नगर निगम टीम ने पशु पकड़ो अभियान चलाया। इस दौरान एक गाय अचानक हिसक हो गई। टीम ने पकड़ने के बाद गाड़ी में चढ़ाने के लिए जैसे ही पशु रस्सा डाला तो पशु गाड़ी से दूर भागने की कोशिश की। जिसमें रस्सा खिच गया और कर्मचारी गाड़ी के ऊपर से जमीन जा गिरा। कर्मचारी दीप सिंह के टकने और कोहनी में चोटें आई है। यहीं नहीं पशु पकड़ने के दौरान एक गाय ने दो कर्मचारियों को लातें मारी वहीं एक कर्मचारी पशु पकड़ने के दौरान गिर गया। इन तीनों को हल्की चोटें आई है। शनिवार का दिन पशु पकड़ने वाली टीम पर भारी रहा। उनके चार कर्मचारी घायल हो गए। इस घटना के बावजूद टीम ने पशु पकड़ने का कार्य जारी रखा। दिनभर में टीम ने अर्बन एस्टेट-टू और रेडक्रास भवन क्षेत्र से 29 गोवंश पकड़े। जिसमें अधिकांश गर्भवती और दुधारु गाय शामिल थी।

चार कर्मचारी हुए घायल

-दीप सिंह : पशु ने रस्सा अचानक खिच लिया। पशु ने टीम ने बचने के लिए जैसे ही अपनी ताकत लगाई कर्मचारी रस्से के साथ गाड़ी से नीचे आकर गिरा। अर्बन एस्टेट में आसपास के लोगों जैसे ही कर्मचारी को गिरते हुए देखा वे उसके बचाव में दौड़े। कर्मचारी बेसुध हो गया था। उसे संभाला बाद में उसे पानी पिलाया। टीम ने उसे प्राथमिक उपचार दिलाया।

-कर्मचारी विकास और संदीप को गाय ने पांव से चोटें मारी। एक कर्मचारी के घुटने और एक के पांव में चोट आई। वहीं एक कर्मचारी पशु पकड़ने के दौरान गिर गया था।

टीम ने तीन चक्कर में पकड़े 29 पशु

यहां पकड़े पशु : अर्बन एस्टेट-टू और रेडक्रास भवन क्षेत्र।

टीम ने दिनभर में तीन चक्कर में 29 पशु पकडे : पहले चक्कर में 12, दूसरे में नौ और तीसरे चक्कर में आठ पशु पकड़े।

वर्जन

पशु पकड़ने वाली टीम ने अर्बन एस्टेट-टू और रेडक्रास भवन के पास से कुल 29 बेसहारा पशु पकड़े। इस दौरान दीप सिंह को चोटें भी लगी है।

-देवेंद्र बिश्नोई, इंचार्ज, पशु पकड़ो टीम, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी