फतेहाबाद में चाकू दिखा रेहड़ी वालों से कर रहे हफ्ता वसूली, न देने पर दी जान से मारने की धमकी

फतेहाबाद में गरीब लोग सब्जी रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पेट पालते हैं। लेकिन कुछ लोग इन लोगों से अवैध वसूली भी करते हैं। डर के मारे कोई शिकायत देने भी नहीं आता। ऐसे में हफ्ता वसूली करने वालों के हौसले भी बुलंद है

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:35 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:35 PM (IST)
फतेहाबाद में चाकू दिखा रेहड़ी वालों से कर रहे हफ्ता वसूली, न देने पर दी जान से मारने की धमकी
चाकू की नोक पर अवैध वसूली का मामला सामने आने पर पुलिस भी अचंभित है

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद शहर में अनेक जगह गरीब लोग सब्जी रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पेट पालते हैं। लेकिन कुछ लोग इन लोगों से अवैध वसूली भी करते हैं। डर के मारे कोई शिकायत देने भी नहीं आता। ऐसे में हफ्ता वसूली करने वालों के हौसले भी बुलंद है। लेकिन अब ऐसा ही मामला फिर देखने को मिला है। बस स्टैंड के पीछे जो सब्जियों की रेहड़ी लग रही है वहां से दो युवकों ने चाकू की नोक पर अवैध वसूली कर दी। 100 से लेकर 200 रुपये की वसूली शुरू कर दी।

किसी ने डर के मारे दे दिया। लेकिन एक रेहड़ी वाले ने विरोध किया तो चाकू दिखाकर जाने से मारने की धमकी दी। लेकिन अब इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। सबसे बड़ी बात ये है कि बस स्टैंड से महज 200 मीटर दूर यहां पर रेहड़ी लग रही है और अवैध वसूली भी होती रही। ऐसे में पुलिस को भनक न लगना भी अपने आप में सवाल खड़ा कर रहा है।

बस स्टैंड चौकी में दी शिकायत में भाटिया नगर निवासी मुकेश ने बताया कि वह बस अड्डा फतेहाबाद के पीछे सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उनके साथ बृजेश, विक्की, नीरज, मुकेश सहित अनेक लोग अपनी अपनी सब्जी की रेहड़िया लगाते है। उन्होंने आरोप लगाया कि शनिवार को एक काले रंग की स्कूटी पर दो नौजवान लड़के आए। जिसमें मातूराम कालोनी निवासी सागर व रितिक आए जो वो उन्हें जानते है। उन्होंने आते ही रेहड़ी वालों से वसूली शुरू कर दी।

इस तरह करीब एक हजार रुपये इकट्ठा कर लिए। जब कुछ दुकानदारो ने देने से मना किया तो चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। रेहड़ी वालों का आरोप है कि इस तरह के हफ्ता वसूली से वो तंग आ गए है। इस कारण वो उन्होंने शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में में दोनों आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी