मौसम में बदलाव के लिए अभी रहें तैयार, तीन दिल रहेंगे फिर से बारिश के अासार

बीते पंद्रह दिनों में दो बार ओलावृष्टि हो चुकी है तो बारिश का मौसम बार बार बन रहा है। अभी भी मौसम में बदलाव के आसार हैं और 20 से 22 फरवरी के बीच फिर से बूंदाबांदी की संभावना होगी

By manoj kumarEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 12:34 PM (IST)
मौसम में बदलाव के लिए अभी रहें तैयार, तीन दिल रहेंगे फिर से बारिश के अासार
मौसम में बदलाव के लिए अभी रहें तैयार, तीन दिल रहेंगे फिर से बारिश के अासार

जेएनएन, हिसार। फरवरी महीने के आखिर में धूप तेज खिलने लगती है तो ठिठुरन भी हल्‍की फुल्‍की ही देखने को मिलती है। मगर इस बार ऐसा नहीं है, बार बार बारिश और आेलावृष्टि के कारण शीतलकर का प्रभाव बना हुआ है। बीते पंद्रह दिनों में दो बार ओलावृष्टि हो चुकी है तो बारिश का मौसम बार बार बन रहा है। अभी भी मौसम में बदलाव के आसार हैं और 20 से 22 फरवरी के बीच फिर से बूंदाबांदी की संभावना होगी। एेेसे में अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार कम ही हैं।

मौसम में लगातार बदलाव परेशान कर रहा है। वहीं शनिवार को भी सुबह धुंध रही और दिनभर बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की सुबह धुंध नहीं छाई और धूप भी जल्‍दी ही निकल आई। मगर दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि 18 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और इस दौरान बादल छाने की भी संभावना है। साथ ही रात्रि तापमान में गिरावट और सुबह व रात को धुंध होने की संभावना है। 20 से 22 फरवरी के बीच गरज और हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।

जिला    अधिकतम     न्यूनतम

हिसार    19.0          10.0

फतेहाबाद 21.0         9.0

सिरसा    20.0         9.0

भिवानी   24.0         13.0

चरखी दादरी 19.0      8.0

झज्जर     21.0        9.0

रोहतक    21.0      12.0

नोट तापमान डिग्री सेल्सियस में है

chat bot
आपका साथी