Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात्रि से मौसम में होगा बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ की संभावना

मौसम विज्ञानियों ने 18 की रात्रि से लेकर 19 मार्च तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं। इसके बाद एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिर से बन सकता है जो 23 मार्च तक बारिश करेगा। 20 मार्च को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 12:03 PM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 12:03 PM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात्रि से मौसम में होगा बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ का 21 मार्च रात्रि से मैदानी क्षेत्रों में प्रभाव देखने को मिलने की संभावना है।

हिसार, जेएनएन। हिसार में आज रात्रि को मौसम बदलने से तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। जो लोगों को बढ़ते तापमान से जरूर राहत देगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो वीरवार रात्रि को पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। वीरवार को सुबह तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। आने वाले दिनों में बारिश हुई तो दिन और रात्रि दोनों तापमानों में कमी दिख सकती है।

मौसम विज्ञानियों ने 18 की रात्रि से लेकर 19 मार्च तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं। इसके बाद एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन फिर से बन सकता है जो 23 मार्च तक बारिश करेगा।  20 मार्च को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादल रहने की संभावना है।

किसान इन बातों का रखें ध्यान

- इस सप्ताह मौसम में लगातार बदलाव की संभावना को देखते हुए कुछ दिन विशेषकर गेहूं की फसल में सिंचाई रोक लें।

- हवा चलने की संभावना को देखते हुए सरसों की फसल जो पकने की अवस्था में है उसे कटाई कर ली है तो जल्द से जल्द निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर रखें या काटी फसल के बंडल अच्छी प्रकार से बांध लें ताकि हवा चलने से उड़ न सके।

- हल्की बारिश व हवा चलने की संभावना को देखते हुए अगले कुछ दिन फसलों में स्प्रे रोक ले। यदि आवश्यक हो तो मौसम खुलने पर ही स्प्रे करें।

आगे दस्तक देगा साइक्लोनिक सर्कुलेशन

पश्चिमी विक्षोभ का 21 मार्च रात्रि से मैदानी क्षेत्रों में प्रभाव देखने को मिलने की संभावना है। इस दौरान राजस्थान के पास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना से हरियाणा राज्य में कहीं-कहीं 21 मार्च रात्रि से 23 मार्च के बीच में हवा चलने व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इसके बाद 24 मार्च से उत्तर पश्चिमी हवा चलने से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी