Weather Update: हरियाणा में करवट लेगा मौसम, सात जिलों में चल सकती है धूल भरी आंधी, अलर्ट जारी

Weather Update In Haryana हरियाणा में मौसम में एक बार फिर करवट लेगा और राज्‍य धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि राज्‍य के सात जिलों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आ सकती है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 11:40 PM (IST)
Weather Update: हरियाणा में करवट लेगा मौसम, सात जिलों में चल सकती है धूल भरी आंधी, अलर्ट जारी
हरियाणा में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। (फाइल फोटो)

हिसार, जेएनएन। Weather Update In Haryana: पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन हरियाणा में दस्तक दे चुका है। इसको लेकर भारत मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार हरियाणा में मौसम परिवर्तन होने की संभावना है। इसके कारण 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

मौसम परिवर्तन के बावजूद गुरुग्राम में सर्वाधिक तापमान 42.3 डिग्री तक पहुंचा

इसके साथ ही कुरुक्षेत्र, अंबाला, जींद, कैथल, करनाल, नारनौल और रेवाड़ी में बारिश होने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में कमी आ सकती है। वहीं शनिवार को गुरुग्राम में सर्वाधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं हिसार में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था जो लुढ़ककर 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-------------

चार से छह मई तक मौसम में दिखेगा बदलाव

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण शनिवार देर रात्रि को धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है। राज्य में पिछले पांच दिनों से हल्की गति से उत्तर पश्चिमी या पश्चिमी हवाएं चलने से दिन व रात्रि तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसके साथ ही मौसम खुश्क रहा है।

अगले एक सप्ताह तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना को देखते हुए राज्य में मौसम छह मई तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने, बीच बीच में मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवा चलने व आंशिक बादल रहने की संभावना है। चार से छह मई के बीच राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट तथा यह सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: नवजोत सिद्धू के लिए पंजाब कांग्रेस में बने रहना अब आसान नहीं, पार्टी में विकल्‍पों पर चर्चा तेज


यह भी पढ़ें: उखड़ती सांसों के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस बनीं संजीवनी, हरियाणा सहित चार राज्यों में पहुंचाई 650 टन

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी