Weather Update Haryana: हरियाणा में कभी कभार हो रहे सूर्य दर्शन, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर काफी कम हो गया है। अगर बुधवार को भी मंगलवार जैसी स्थिति रहती है तो हरियाणा की सीमा के साथ सटे राजस्थान के इलाकों में कोल्ड डे हो सकता है। ठंड का कहर अभी जारी रहेगा

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 01:14 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:14 PM (IST)
Weather Update Haryana: हरियाणा में कभी कभार हो रहे सूर्य दर्शन, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा कृषि विश्‍वविद्यालय ने 23 जनवरी तक की मौसम रिपोर्ट जारी की है

हिसार, जेएनएन। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानों इलाकों में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाएं चलने से धुंध भी छा रही है। दिनभर सूर्य देव के दर्शन कभी कभार ही हो रहे हैं। इसके कारण न्यूनतम तामपान के साथ-साथ अधिकतम तापमान भी लगातार कम हो रहा है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर काफी कम हो गया है। अगर आज बुधवार को भी मंगलवार जैसी स्थिति रहती है तो हरियाणा की सीमा के साथ सटे राजस्थान के इलाकों में कोल्ड डे हो सकता है। कोल्ड डे वहां होता है जहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर काफी घट जाता है। इससे जबरदस्त ठंड महसूस होती है।

वहीं दूसरी ओर एयर टैक्सी मंगलवार को देहरादून के लिए शुरू होनी थी, मगर धुंध के कारण हिसार से फ्लाइट जारी नहीं हो सकी। इसको लेकर एयर टैक्सी प्रशासन का कहना है कि मौसम के कारण उड़ान प्रभावित हो रही है। हलांकि इसके पीछे फ्लाइट का शेड्यूल न आना भी एक बड़ा कारण है। दरअसल अभी तक उड़ान के लिए शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। इसी कारण से लोग एयर टैक्सी में उड़ान के लिए बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। बुधवार काे 25 मीटर की दृश्यता रही जिसके कारण वाहनों के साथ हवाई जहाज की यात्रा पर भी विराम लगता दिखाई दिया।

हिसार के रात्रि तापमान में बढ़ोतरी

हिसार में जहां मंगलवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया तो वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नोट किया गया। 20 जनवरी तक लोगों को धुंध देखने को मिल सकती है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 22 जनवरी तक खुश्क रहने, दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से रात्रि तापमान में गिरावट, कहीं कहीं पाला पड़ने व अलसुबह-देर रात्रि धुंध छाए रहने की संभावना है। 23 जनवरी से पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में आंशिक बदलाव भी संभावित है।

प्रदेश के जिलों का न्यूनतम तापमान

अंबाला- 9.5

भिवानी- 6.7

चंडीगढ़- 9.7

पंचकुला- 9.2

हिसार - 7.2

करनाल- 9.1

नारनौल- 5.4

रोहतक- 8.2

सिरसा - 7.6

chat bot
आपका साथी