Haryana Weather News: आज बदलेगा हरियाणा का मौसम, कल हो सकती है बारिश

रात्रि तपमान में गिरावट और धुंध छाएगी। बहरहाल दिन के तापमान ने लोगों को सर्दी से काफी राहत दी है। हिसार में दिन का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल में 25.8 डिग्री सेल्सियस तक दिन का तापमान पहुंच गया है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:46 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:14 AM (IST)
Haryana Weather News: आज बदलेगा हरियाणा का मौसम, कल हो सकती है बारिश
धूप ने लोगों को गलन से राहत दिलाई थी। पर बारिश के बाद ठंड फिर बढ़ेगी।

हिसार, जेएनएन। लोगों को इस मौसम में सबसे अच्छे सूर्य के दर्शन पिछले दो दिनों मे हुए हैं। तेज धूप के कारण लोगों को सर्दी के राहत मिलती नजर आ रही है। मगर यह धूप अधिक दिन तक साथ नहीं देगी। आने वाले दिनों में फिर से सर्दी बढ़ेगी।

शनिवार रात्रि को पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के कुछ क्षेत्रों को पास करेगा। जिसके कारण 24 को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद रात्रि तपमान में गिरावट और धुंध छाएगी। बहरहाल दिन के तापमान ने लोगों को सर्दी से काफी राहत दी है। हिसार में दिन का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल में 25.8 डिग्री सेल्सियस तक दिन का तापमान पहुंच गया है।

23 जनवरी को आएगा पश्चिमी विक्षोभ

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से शुक्रवार रात्रि से हवा में बदलाव संभावित है। जो उत्तर पश्चिमी से दक्षिण पूर्वी होने से राज्य में 23 जनवरी से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जिससे 23 जनवरी रात्रि व 24 जनवरी को उत्तरी हरियाणा में कहीं कहीं तेज हवा व गरजचमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं राज्य के पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व कुछ एक स्थानों पर हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी ही संभावित है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। 25 जनवरी के बाद राज्य में फिर से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय धुंध आने की संभावना है। बदलते मौसम का फसलों को फायदा होगा। सबसे ज्यादा गेहूं और सरसों को फायदा होगा। इससे किसान उत्साहित हैं। वहीं, सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है।

प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला- रात्रि तापमान

अंबाला- 7.9 

भिवानी- 6.6

चंडीगढ़- 7.8

पंचकूला- 7.6 

हिसार- 4.2

करनाल- 5.6

नारनौल- 5.0

रोहतक- 5.2

सिरसा- 7.3

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

chat bot
आपका साथी