Alert! घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ा, सिरसा में फसलों तक पहुंचा पानी, यह है स्थिति

घग्गर गुहला चीका में साढ़े 26 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। चांदपुर हेड पर अभी 12 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। डबवाली रोड सिरसा में घग्घर नदी में अभी 12 फीट पानी है और 16 हजार क्यूसेक पानी नदी में है। हालांकि नदी की क्षमता अधिक है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:28 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:28 AM (IST)
Alert! घग्गर नदी में जलस्तर बढ़ा, सिरसा में फसलों तक पहुंचा पानी, यह है स्थिति
सिरसा में घग्गर नदी में बढ़ा जलस्तर।

जागरण संवाददाता, सिरसा। घग्गर नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। दो दिन से सिरसा की नहरों में पानी छोड़ने के बाद अतिरिक्त पानी को अब राजस्थान की ओर छोड़ रखा है। अब घग्गर के पाट खोल दिए गए हैं। सरदूलगढ़ हेड पर सुबह जलस्तर 15.2 फीट दर्ज किया गया है। जबकि शाम तक पानी की मात्रा और बढ़ने का अनुमान अधिकारियों ने लगाया है। अधिकारियों के अनुसार घग्गर में पीछे से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इसी वजह से सिरसा में भी पानी का स्तर बढ़ रहा है। हालांकि अभी घग्गर नदी की क्षमता अधिक है इसलिए प्रशासन 20 फीट तक जलस्तर को कोई खतरा नहीं मान रहा है।

सात हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी राजस्थान के लिए छोड़ा

घग्गर गुहला चीका में साढ़े 26 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। चांदपुर हेड पर अभी 12 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। डबवाली रोड सिरसा में घग्घर नदी में अभी 12 फीट पानी है और 16 हजार क्यूसेक पानी नदी में है। ओटू वीयर में 12 फीट पर पानी पहुंचा है और यहां से सात हजार क्यूसेक पानी राजस्थान की ओर छोड़ दिया गया है जबकि दस हजार से अधिक क्यूसेक पानी की सप्लाई सिरसा जिला में ही की जा रही है। सिरसा की सभी दस नहरों में पूरा पानी छोड़ दिया गया है। जिले के सौ गांव से अधिक की चार लाख एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए घग्घर से पानी दिया जा रहा है।

कल और बढ़ेगा घग्गर का जलस्तर

गुहला चीका में जलस्तर अधिक होने के कारण रविवार को घग्गर नदी में पानी का स्तर बढ़ेगा। फतेहाबाद जिले व साथ लगते पंजाब में भी सिंचाई के लिए घग्घर का पानी प्रयुक्त होता है। वहां की नहरें भी घग्घर से जुड़ी हुई हैं इसलिए गुहला चीका का पूरा पानी सिरसा तक नहीं पहुंचता। अधिकारियों की मानें तो रविवार बाद दोपहर तक जलस्तर बढ़ेगा।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी