रोहतक में कोरोना के बढ़ते केस पर निगम का सख्त कदम, पीले बैग में डालने होंगे मास्क-दस्ताने

रोहतक नगर निगम ने कोविड के मामले बढ़ते देखकर सख्त कदम उठाए हैं। इस्तेमाल किए ग्लव्स और मास्क के लिए कूड़ा कलेक्शन वाली गाड़ी में पीले बैग लगाए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जाएंगे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 02:08 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 02:08 PM (IST)
रोहतक में कोरोना के बढ़ते केस पर निगम का सख्त कदम, पीले बैग में डालने होंगे मास्क-दस्ताने
मास्क और ग्लव्स के लिए रोहतक नगर निगम की गाड़ी में पीले बैग लगाते हुए कर्मचारी।

रोहतक, जेएनएन। कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने भी सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में उपयोग किए गए मास्क और दस्तानों को पीले बैग में भी डाल सकेंगे। नगर निगम के आयुक्त प्रदीप गोदारा ने सख्त कदम उठाया है। सभी 22 वार्डों से नियमित तौर से कचरा उठाने वाले 67 वाहनों में पीले बैग लगाए गए हैं। इन पीले बैग में ही उपयोग किए गए मास्क-दस्ताने लोग डाल सकेंगे।

नगर निगम के आयुक्त गोदारा का कहना है कि मास्क-दस्ताने विधिवत तरीके से नष्ट किए जाएंगे। बाजारों में हमारी टीमों को भी सड़कों व फुटपाथों पर मास्क व दस्ताने पड़े हुए मिलते थे। दैनिक जागरण ने मामला उठाया था। नगर निगम की खामियों को उजागर करते हुए यह भी बताया था कि शहर में सैनेटाइजेशन की जरूरत है, लेकिन निगम इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। आयुक्त ने दो टीमों का गठन करके दो दिन पहले ही सैनेटाइजेशन का कार्य शुरू करा दिया। अब मास्क और दस्ताने पीले बैग में डालने के लिए प्रेरित किया जाए। यह भी चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, फुटपाथ या फिर कचरा स्थलों पर मास्क-दस्ताने डालने वालों पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है।

थूकने वालों पर जुर्माने का प्रावधान, एक साल में नहीं काटा कोई चालान

कोविड संक्रमण के चलते प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अब थूकने वालों पर भी जुर्माने का फैसला लिया गया है। बीते साल भी इसी तरह का फैसला लिया गया था। हालांकि आदेशों पर अमल नहीं हो सका। बताते हैं कि नगर निगम ने थूकने के मामले में आज तक एक भी चालान नहीं काटा है। मास्क वालों पर जरूर सख्ती दिखाई जा रही है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि कोविड से निपटने के लिए और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः विश्व पटल पर चमका भिवानी का सितारा, मुक्केबाज सचिन ने वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

यह भी पढ़ेंः पतियों की पुलिस से गुहार, पत्नी से बचा लो सरकार, रोहतक का हैरान कर देने वाला मामला

यह भी पढ़ेंः सावधान! युवाओं को निशाना बना रहा कोरोना, 25 और 30 साल के युवाओं ने तोड़ा दम

chat bot
आपका साथी