विवि कर्मचारियों ने किया आनलाइन ट्रांसफर पालिसी का विरोध

विश्वविद्यालयों में आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का कर्मचारियों ने विरोध जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 09:49 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 09:49 PM (IST)
विवि कर्मचारियों ने किया आनलाइन ट्रांसफर पालिसी का विरोध
विवि कर्मचारियों ने किया आनलाइन ट्रांसफर पालिसी का विरोध

हिसार (विज्ञप्ति): विश्वविद्यालयों में आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का कर्मचारियों ने विरोध जताया है। आल हरियाणा यूनिवर्सिटी इंप्लाइज फैडरेशन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर फैडरेशन के चेयरमैन दयानंद सोनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उनके निवास स्थान पर मिला। उन्होंने मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से प्रदेश के तमाम विश्वविद्यालयों को बाहर रखने व कुछ विवि कर्मचारियों की सांझा मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश के सभी विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व आल हरियाणा यूनिवर्सिटी शिक्षक फैडरेशन के पदाधिकारी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. भूपेश्वर दयाल से मुलाकात की। कर्मचारी नेताओं ने विवि पर सरकार के ताजा आनलाइन ट्रांसफर पालिसी को थोपने के फैसले पर विरोध जताया। उनको बताया गया कि इस फैसले से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म हो जाएगी जिससे विश्वविद्यालयों का बेहतर वर्क कल्चर समाप्त हो जाएगा व इस पालिसी से विवि स्थापना के मूल उद्देश्य से खिलवाड़ होगा। उन्होंने आनलाइन ट्रांसफर पालिसी के आदेश निरस्त करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में यूनिवर्सिटी फैडरेशन चैयरमेन दयानन्द सोनी के अलावा आल हरियाणा विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विकास सिवाच, पी.जी.आई. रोहतक के प्रधान तारीफ सिंह, एम.डी.यू. प्रधान रणधीर कटारिया, एच.ए.यू. प्रधान दिनेश राड, गुजवि प्रधान इंद्राज भारती, सी.डी.एल.यू. के प्रधान महेंद्र बैनीवाल, चौधरी बंसीलाल विवि के प्रधान रोहतास कुमार, लुवास प्रधान संजय सिंहमार, डा. सुमेश कटारिया, संजीव भारद्वाज, सेकेट्री जनरल अमित गुर्जर, सुरेन्द्र राणा, विरेंद्र लोहिया, राजेश गिरधर, अनिल शर्मा, सुरेन्द्र राणा, भगवानदास, कशिश आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी