संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर के भारत बंद के लिए दिशा निर्देश किए जारी

संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर के भारत बंद के लिए दिशा निर्देश जारी किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:07 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर के भारत बंद के लिए दिशा निर्देश किए जारी
संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर के भारत बंद के लिए दिशा निर्देश किए जारी

संवाद सहयोगी, बरवाला : संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर के भारत बंद के लिए दिशा निर्देश जारी किए है। एम्बुलेंस, अस्पताल, पेपर देने वाले छात्र, चिकित्सा सेवाओं व अग्निशमन सेवाओं आदि जैसी आपातकालीन सेवाओं को छूट दी जाएगी। इसके अलावा बंद शांतिपूर्ण रखा जाएगा।

बाडोपट्टी टोल पर संयुक्त मजदूर किसान मोर्चा टोल कमेटी के नेतृत्व में 275 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरने की अध्यक्षता संयुक्त रुप से मनोहर लाल मलिया, वजीर सरोहा व सरपंच सुजान सिंह ने की। धरने पर कर्मचारी भी समर्थन करने पहुंचे। इसमें सर्व कर्मचारी संघ उकलाना व बरवाला, रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने संयुक्त रुप से प्रदर्शन करते हुए बाडोपट्टी टोल पर किसान आंदोलन को समर्थन किया। उन्होने कहा कि 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी बंद में भी सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हिस्सेदारी करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानून वापिस ले। आज धरने में सर्व कर्मचारी संघ के स्टेट के नेता सुबे सिंह कादियान, वजीर सिंह सरोहा, दीवान सैनी, मोहनलाल, मास्टर फूल सिंह सरसोद, मोहम्मद इशाक, प्रीतम, सुरेश कुमार, सूरत सिंह, धर्मपाल, अजमेर,रमेश, कुलदीप, दीपक, रामपाल, मनोहर लाल व रवि बरवाला आदि मौजूद रहे। 27 सितंबर को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रखा जाएगा बंद

संवाद सहयोगी, बरवाला: संयुक्त किसान मोर्चा बाडोपट्टी टोल के 58 गांवों की मीटिग मास्टर मोलड़ सिंह आर्य, कांशी राम बर्की खेड़ी व सुन्दर पनिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। बाडोपट्टी टोल से किसान नेताओं ने बताया कि 27 सितंबर को भारत बंद के लिए बाडोपट्टी टोल से लगते तमाम जनता एवं घटक संगठनों से और समाज के सभी वर्गों से किसान आन्दोलन के समर्थन में भारत बंद में सहयोग की अपील की है। बंद के लिए सभी गांवों में मुनियादी करवा कर बंद की अपील की है। भारत बंद 27 सितंबर को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। 27 सितंबर को केंद्र व राज्य सरकारों के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों, विभिन्न प्रकार के सार्वजनिक परिवहन, निजी परिवहन, सार्वजनिक कार्यों व कार्यक्रमों को बंद करने की अपील करेगा। यहां पर रहेगा बंद

किसान संगठनों के अनुसार बाडोपट्टी टोल पर, तलवंडी बाईपास, जेवरा, बालक चौपटा, राजली खानपुर नहर के पास, गुराना, ज्ञान पुरा बस स्टैंड, खेड़ी चौपटा, बनभौरी गांव, सुरेवाला चौंक, अग्रोहा रोड़ रेलवे फाटक के पास, पाबड़ा, बरवाला बाईपास टोहाना रोड़ आदि गांवों में बंद किया जाएगा। मीटिग में राजू भगत सरसौद, बलवान बैनीवाल, मास्टर महेंद्र सिंह पूनिया, रमेश सरपंच, राजेश नम्बरदार, रामप्रवेश, काला इशरहेड़ी, बलबीर नम्बरदार, बबलू नम्बरदार राजली, राममेहर सरपंच, रमेश जुगलान, सन्दीप मुवाल, जितेन्द्र बूरा, अंग्रेज, सन्तोष पातड़ सुरेवाला, संतोष बिचपड़ी, रवि पूनिया, मनजीत पनिहारी, काला राजली, शिला व शमशेर प्रधान खरकपूनिया आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी