फतेहाबाद में घर से लापता हुए दो युवक, नहर किनारे मिली बाइक व अन्य सामान

दो युवक घर से रविवार देर शाम से लापता है। बताया जा रहा है कि दोनों लापता हुए युवक एक ही मोटरसाइकिल पर गए थे। जिनकी बाइक भाखड़ा नहर किनारे पर मिली है। नहर किनारे बाइक बरामद होने से परिजनों में भी हड़कंप मच गया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:57 PM (IST)
फतेहाबाद में घर से लापता हुए दो युवक, नहर किनारे मिली बाइक व अन्य सामान
फतेहाबाद मेें दो युवकों के लापता होने का मामला सामने आया है

संवाद सूत्र, जाखल :शहर की नई बस्ती में रहने वाले दो युवक घर से रविवार देर शाम से लापता है। बताया जा रहा है कि दोनों लापता हुए युवक एक ही मोटरसाइकिल पर गए थे। जिनकी बाइक भाखड़ा नहर किनारे पर मिली है। नहर किनारे बाइक बरामद होने से परिजनों में भी हड़कंप मच गया है। जिससे उन्होंने किसी अनहोनी होने का अनुमान लगाया है। दोनो युवकों की पहचान में 22 वर्षीय मोंटी व 22 वर्षीय मुनीश कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी मुताबिक दोनों युवक रविवार देर शाम के समय घर से गए थे। करीबन रात 9 बजे तक घर पर ना आने के कारण स्वजनों द्वारा पुलिस में देर रात को ही शिकायत दर्ज करवा दी थी। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शरू कर दी है। परिवारिक जानकारी के मुताबिक बता दे कि दोनों युवकों में अच्छी दोस्ती थी, वह रविवार करीबन 8 बजे के पास वह दोनों घर से गए है। परिवार के सदस्यों ने काफी समय तक वह घर पर ना आने से उनकी तलाश शरू कर दी। यहां तक कि दोनों युवकों के मोबाइल भी 9 बजे के आसपास बंद हो गए। उन्होंने बताया कि इसे लेकर उन्हें भी परेशानी होने लगी तो उन्होंने स्थानीय पुलिस थाने में इसकी शिकायत दे दी।

-- -- घटना स्थल पर यह मिला समान

गांव म्योंद कलां के पास भाखड़ा किनारे मोटरसाइकिल के साथ साथ मोंटी कुमार का चश्मा व मुनीश कुमार का मास्क भी मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी है। वहीं स्वजनों के अनुसार घटना स्थल पर खून के कुछ निशान भी देखे गए है। जिससे किसी अनहोनी का संदेह जताया जा रहा है।

क्या कहते है थाना प्रभारी

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मौका पर जाकर जांच भी की है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, जैसे ही कोई तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बिजेंद्र सिंह थाना प्रभारी जाखल।

chat bot
आपका साथी