सिरसा हाईवे पर हादसे में घायल हुई दो महिलाओं ने तोड़ा दम, बिखर गया परिवार

गांव चोरमारखेड़ा की रहने वाली दोनों महिलाएं कार में सवार होकर जा रही थी। डबवाली से दवा लेकर वापस गांव जाने के दौरान सोमवार को उनकी कार की टक्‍कर हो गई थी। आज उन्‍होंने दम तोड़ दिया

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:13 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:13 PM (IST)
सिरसा हाईवे पर हादसे में घायल हुई दो महिलाओं ने तोड़ा दम, बिखर गया परिवार
सिरसा हाईवे पर हादसे में घायल हुई दो महिलाओं ने तोड़ा दम, बिखर गया परिवार

डबवाली, जेएनएन। सिरसा हाईवे पर गांव नीलांवाली के नजदीक सोमवार को हुए हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। मंगलवार को सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिरसा के सामान्य अस्पताल में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया। गांव चोरमारखेड़ा निवासी गुरबाज सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह कार पर अपनी मां बलजिंद्र कौर, भाई चरणजीत सिंह, रिश्तेदार दलीप कौर को दवा दिलाने डबवाली गया था। दोपहर बाद करीब 1.30 बजे वापस आ रहा था तो गांव नीलांवाली के नजदीक उसके आगे चल रही होंडा सिटी गाड़ी के चालक ने एकदम ब्रेक लगा दिए।

उसकी कार पीछे से टकरा गई। हादसे में बलजिंद्र कौर तथा दलीप कौर को चोटें आई। वे उपचार के लिए उसे सिरसा ले गए। मंगलवार अल सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया। हादसा होंडा सिटी कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ। जिसे गिदड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) निवासी बलजीत सिंह चला रहा था। पुलिस ने गुरबाज सिंह की शिकायत पर उपरोक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।
 

----हादसा सोमवार दोपहर बाद 1.30 बजे हुआ था। हादसे में घायल दोनों महिलाओं ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इस संबंध में सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली थी। गिदड़बाहा के बलजीत के खिलाफ लापरवाही से ड्राइवङ्क्षग करके हादसा अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए।
-एएसआइ ईश्वर सिंह, जांच अधिकारी, सदर थाना पुलिस डबवाली 

chat bot
आपका साथी