किसानों की हड़ताल के चलते ट्रकों के पहिये थमे, शादियों के सीजन में रंग में भंग

सब्जी मंडी व्यापारियों ने शनिवार के लिए एडवांस बुकिंग करनी चाही तो दिल्ली के व्यापारियों ने मना कर दिया। उनका कहना था कि वाहन भिवानी जा नहीं पाएंगे। बॉर्डर सील किए गए हैं। इसलिए माल नहीं भेजा जा सकता।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 02:35 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 02:35 PM (IST)
किसानों की हड़ताल के चलते ट्रकों के पहिये थमे, शादियों के सीजन में रंग में भंग
अनेक लोगों ने विवाह शादी के चलते एडवांस बुकिंग की हुई है। रसोई का बजट भी बिगड़ सकता है।

हिसार/भिवानी, जेएनएन। किसानों के आंदोलन के चलते दिल्ली और पंजाब बॉर्डर सील हो गए हैं। वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। ऐसे में दिल्ली और पंजाब से आने वाली खाद्य सामग्री, फल फ्रूट दूसरे सामान नहीं पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं व्यापारियों की एडवांस बुकिंग लेना भी बंद कर दिया है। बाजार पर भी इसका प्रभाव रहेगा।

 प्रतिदिन दिल्ली की मंडियों से भिवानी आती हैं 5 से 7 बड़ी गाड़ियां

भिवानी की सब्जी मंडी में प्रतिदिन पांच से सात ट्रक सब्जी और फल-फ्रूट के आते हैं। शुक्रवार को एक ट्रक को बहादुरगढ़ के पास एक ढाबे पर रास्ते में ही रोकना पड़ा। इसके अलावा बाकी गाड़ियां सुबह-सुबह मंडी में पहुंच गईं। सब्जी मंडी व्यापारियों ने कल के लिए एडवांस बुकिंग करनी चाही तो दिल्ली के व्यापारियों ने मना कर दिया। उनका कहना था कि वाहन भिवानी जा नहीं पाएंगे। बॉर्डर सील किए गए हैं। इसलिए माल नहीं भेजा जा सकता।

शनिवार को भिवानी की सब्जी मंडी में दिल्ली से नहीं पहुंचेगा सामान

सब्जी मंडी भिवानी प्रधान संजय वाधवा का कहना है कि दिल्ली की सब्जी मंडी व्यापारियों ने एडवांस बुकिंग से मना कर दिया है। शादियों के सीजन में कल फ्रूट और सब्जियों की डिमांड बढ़ रही है। लेकिन हड़ताल के चलते वाहनों और सामान पर ब्रेक लग गया है। ऐसे में हमारे सामने परेशानी खड़ी हो गई है कैसे सामान की आपूर्ति की जा सकेगी यह समझ से परे है अनेक लोगों ने विवाह शादी के चलते हमारे को एडवांस बुकिंग की हुई है। अब हम उनको सामान समय पर कैसे दे पाएंगे समझ नहीं आ रहा।

ट्रांसपोर्टर्स के अनेक ट्रक बीच रास्ते में फंसे

ट्रांसपोर्टर प्रदीप केडिया ने बताया कि दिल्ली और पंजाब से आने वाले और भिवानी से जाने वाले दर्जनों ट्रक बीच रास्ते में फंस गए हैं। कोई  सांपला, बहादुरगढ़, पीरागढ़ी तो कोई पंजाब के रास्ते अंबाला पानीपत आदि जगहों पर फंसे हुए हैं। हमने वाहन चालको से बात की है तो उनका जवाब है कि रास्ते सील हो गए हैं। हम कहीं आ जा नहीं पा रहे हैं। इसलिए परेशानी में है।

chat bot
आपका साथी