युवक ने फंदा लगा दे दी जान, अब इंसाफ पाने के ल‍िए भटक रही मां

पत्नी व ससुरालजनों की मानसिक प्रताडऩा से परेशान होकर मौत को गले लगाने वाले भरत सिंह को इंसाफ दिलवाने के लिए लाचार मांं दर-दर भटक रही है। लेकिन पांच माह बाद भी मृतक बेटे को इंसाफ नहीं दिलवा पाई है। चक्कर काट-काटकर विधवा वृद्धा का बुरा हाल है

By Pankaj KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:13 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:13 AM (IST)
युवक ने फंदा लगा दे दी जान, अब इंसाफ पाने के ल‍िए भटक रही मां
इंसाफ के ल‍िए दर दर भटक रही मृतक की मां।

भूना/फतेहाबाद, जेएनएन मां के कलेजे का टुकड़ा था वह। गले में फंदा डाल उसने अपनी जीवनलीला खत्म कर ली थी। मां व अन्य स्वजनों का आरोप यह कि उसके बेटे भरत को उसकी पत्नी व ससुरालियों ने मानसिक प्रताडऩा दी। प्रताडऩाओं से परेशान होकर ही उसने मौत को गले लगाया। मां चंद्रमुखी इंसाफ चाहती है। लेकिन थाने से लेकर जिला मुख्यालय तक उसे इंसाफ पर अंधेरा छाया दिखाई दे रहा है। इस अंधेरे में करीब पांच माह से मां की ममता भटक रही है।   

दरअसल, पत्नी व ससुरालजनों की मानसिक प्रताडऩा से परेशान होकर मौत को गले लगाने वाले भरत सिंह को इंसाफ दिलवाने के लिए लाचार मांं दर-दर भटक रही है। लेकिन पांच माह बाद भी मृतक बेटे को इंसाफ नहीं दिलवा पाई है। कभी पुलिस कप्तान के कार्यालय में तो कभी थाना भूना के चक्कर काट-काटकर विधवा वृद्धा का बुरा हाल है। लेकिन भरत स‍िंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले अभी भी खुले घूम रहे हैं। लाचार मां की उम्मीद अब सीएम व‍िंंडो पर टिकी है। 

यह था मामला

बता दें कि हिसार जिले के गांव प्रभूवाला निवासी चंद्रमुखी के बेटे भरत स‍िंंह का विवाह भिवानी जिले के बवानी खेड़ा निवासी अन्नू के साथ करीब 12 वर्ष पूर्व हुआ था। चंद्रमुखी का आरोप है कि उसका बेटे अपनी पत्नी अन्नू के चाल-चलन से परेशान रहता था, जबकि भरत स‍िंंह की पत्नी अन्नू, सास भतेरी, ससुर चंद्रभान व साला अशोक भरत स‍िंंह को मानसिक रूप से परेशान करने के साथ-साथ आत्महत्या के लिए उकसाने का कार्य करते थे। गत 20 मई को भरत सिंह अपनी बहन प्रियंका के घर सनियाना आया हुआ था और इसी दौरान उसने कमरे में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मृतक भरत स‍िंंह की मां चंद्रमुखी की शिकायत पर मृतक की पत्नी अन्नू, सास भतेरी, ससुर चंद्रभान व साले अशोक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया था। चंद्रमुखी का आरोप है कि घटना को 5 माह से अधिक का अरसा बीत चुका है, बावजूद इसके पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की है। पीडि़ता का कहना है कि यदि शनिवार तक भी पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया तो वो मंत्री अनिल विज से मिलेगी।

भूना थाना प्रभारी कपिल सिहाग  ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत सुसाइड नोट पर हैंडराइट‍िंंग का मिलान करवाया जा रहा है। इस मामले में मृतक भरत की पत्नी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। अन्य आरोपितों की जल्दी गिरफ्तारी होगी। 

chat bot
आपका साथी