निगम आयुक्त ने किया कम्युनिटी सेंटर का दौरा और पौधारोपण

जागरण संवाददाता हिसार नगर निगम हिसार के आयुक्त अशोक गर्ग ने रविवार सुबह अर्बन एस्टेट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 06:48 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 06:48 AM (IST)
निगम आयुक्त ने किया कम्युनिटी सेंटर का दौरा और पौधारोपण
निगम आयुक्त ने किया कम्युनिटी सेंटर का दौरा और पौधारोपण

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम हिसार के आयुक्त अशोक गर्ग ने रविवार सुबह अर्बन एस्टेट टू स्थित सामुदायिक केंद्र का दौरा किया। वहां पर नीम के पौधे लगाए। इस दौरान गुड मार्निंग बेडमिटन ग्रुप और हिसार रोडीज व साइकलिग ग्रुप सदस्य मौजूद रहे। गुड मार्निंग बैडमिटन ग्रुप के सदस्य सुरजीत, अजय पान्नू, संजय वर्मा, आकाश पान्नू, विकास गोयल, बृजेश मेहता, अनुराग मेहता व अमन श्रीधर तथा हिसार रोडीज व साइक्लिग ग्रुप के डा. अरुण अग्रवाल ने बताया कि सामुदायिक केन्द्र में अभी काफी मरम्मत व देखरेख की जरूरत है। सामुदायिक केंद्र को हराभरा करने के उद्देश्य से निगम आयुक्त अशोक गर्ग ने 10 नीम के पौधे लगाए।

chat bot
आपका साथी