झज्जर में दर्दनाक हादसा, चाय पीने जा रहे एसपीओ को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

अजीत सिंह फौज से सेवानिवृत्त सेवानिवृत्त होने के बाद हरियाणा पुलिस में एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) लगे थे। वे ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। वहीं शुक्रवार को अजीत सिंह नाइट डोमिनेशन ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान वह रात करीब 9 बजे बहादुरगढ़ फ्लाइओवर पर गए थे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:20 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 03:20 PM (IST)
झज्जर में दर्दनाक हादसा, चाय पीने जा रहे एसपीओ को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
रात को नाइट डोमिनेशन ड्यूटी के दौरान चाय पीने जाते समय हादसा हुआ।

झज्जर, जेएनएन। बहादुरगढ़ फ्लाइओवर के पास नाइट डोमिनेशन के दौरान रात को चाय पीने जाते समय अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

गांव अमादल शाहपुर निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका बड़ा लड़का अजीत सिंह फौज से सेवानिवृत्त है। फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद अजीत सिंह हरियाणा पुलिस में एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) लगे। वे ट्रैफिक पुलिस में तैनात थे। वहीं शुक्रवार को अजीत सिंह नाइट डोमिनेशन ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान वह रात करीब 9 बजे बहादुरगढ़ फ्लाइओवर पर गया। शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 बजे फोन पर सूचना मिली। बताया गया कि अजीत सिंह ड्यूटी से चाय पीने के लिए बहादुरगढ़ फ्लाइओवर के पास होटल में मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। यहां पर बहादुरगढ़ फ्लाइओवर के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में चलाते हुए अजीत को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया और अजीत को चोटें आई। घायल अजीत को उपचार के लिए एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच आरंभ कर दी।

क्या कहती है पुलिस 

जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। मृतक अजीत सिंह के पिता ईश्वर सिंह के बयान लिए गए हैं। बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी