सिरसा में एक ट्रैक्टर ऐसा भी, जिसकी दिवाली और होली के दिन होती है पूजा

सिरसा के किसान राम सिंह ने 1972 में बाइलार्स ट्रैक्टर खरीदा था। उनका ट्रैक्टर प्रेम ऐसा है कि वो ट्रैक्टर की हर साल होली और दिवाली पर्व पर इसकी पूजा भी करते है। खास बात ये है कि ट्रैक्टर आज भी चालू हालत में है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 12:48 PM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 12:48 PM (IST)
सिरसा में एक ट्रैक्टर ऐसा भी, जिसकी दिवाली और होली के दिन होती है पूजा
सिरसा में करीब 49 साल पूराना ट्रैक्टर

महेंद्र सिंह मेहरा, सिरसा। दो अक्षरों का ऐसा शब्द, जिसका कोई मोल नहीं होता। शौक कब और किस चीज से हो जाए, इसका भी पता नहीं चलता। गांव नाथूसरी कलां के राम सिंह बैनीवाल को अपने पुराने बाइलार्स ट्रैक्टर चलाने का शौक है। राम सिंह ने जिला बनने से पहले रोहतक ट्रैक्टर एजेंसी से ट्रैक्टर खरीदा था। ट्रैक्टर से आज भी कृषि कार्य करते हैं। इस ट्रैक्टर को बहुत भाग्यशाली मान रहे हैं। क्योंकि इसके साथ जमकर खेती की और बहुत धन कमाया। इसी को लेकर होली व दीपावली पर्व के दिन बाइलार्स ट्रैक्टर की पूजा करते हैं।  

33 हजार में खरीद ट्रैक्टर

राम सिंह बैनीवाल ने बताया कि रोहतक से वर्ष 1972 में 1970 माडल का बाइलार्स ट्रैक्टर खरीदा। उस समय बाइलार्स ट्रैक्टर की कीमत 33 हजार रुपये थी। जब ट्रैक्टर लेकर घर पहुंचा तो लोग देखने के लिए भी आए। क्योंकि उस समय ट्रैक्टर बहुत ही कम संख्या में थे। अधिकतर लोग ऊंट से खेतीबाड़ी का कार्य करते थे। इसके बाद वर्ष 1975 में सिरसा जिला बना। इसके बाद सिरसा में भी ट्रैक्टरों की एजेंसी खुलनी शुरू हो गई। इसके बाद अनेक तरह के ट्रैक्टरों के माडल आए। समय समय पर दूसरे माडल के ट्रैक्टर खरीदते व बेचते रहे।

अब दूर-दूर से खरीद कर लाते हैं पुर्जे

बाइलार्स ट्रैक्टर के पहले सिरसा में ही पुर्जे मिल जाते थे। अब इसका पुर्जे मिलने बंद हो गये। इसलिए कोई पुर्जे की जरूरत पड़ने पर पंजाब के मलोट व दिल्ली से लेकर आते हैं। पहले यह पुली से स्टार्ट होता था। अब ट्रैक्टर में बड़ी बैट्री रखवा दी है। अब ट्रैक्टर बैटरी से ही स्टार्ट होता है।

ट्रैक्टर मेरे लिए भाग्यशाली है 

नाथूसरी कलां के निवासी राम सिंह बैनीवाल ने कहा कि यह ट्रैक्टर हमारे लिए बहुत भाग्यशाली रहा। इसके साथ जमकर खेती की और बहुत धन कमाया। आज भी ट्रैक्टर को वैसे ही चालू हालत में रखा हुआ है। इस ट्रैक्टर की होली व दीपावली पर्व के दिन पूजा करते हैं।

chat bot
आपका साथी