रिसर्च डाटाबेस में आए बदलावों के बारे में छात्रों को बताया

जागरण संवाददाता हिसार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 06:33 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 06:33 AM (IST)
रिसर्च डाटाबेस में आए बदलावों के बारे में छात्रों को बताया
रिसर्च डाटाबेस में आए बदलावों के बारे में छात्रों को बताया

जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस ने अपने 250 से अधिक शोधार्थियों के लिए प्रोवेस रिसर्च डेटाबेस के वैज्ञानिक अध्ययन एवं सदुपयोग विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र-कम-वेबिनार का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण सत्र के मुख्य वक्ता सेंटर फॉर मॉनिटरिग इंडियन इकॉनमी, नई दिल्ली के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजीव रंजन थे। विश्वविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डा. विनोद कुमार शर्मा ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने टीम-एचएसबी को बधाई दी है। मुख्य वक्ता राजीव रंजन ने इस वेबिनार में प्रतिभागी सभी शोधार्थियों को इस महत्वपूर्ण रिसर्च डाटाबेस के बारे में बताया और इस डेटाबेस में समय समय पर आए बदलाव व प्रोसीजर के बारे में सभी शोधार्थियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किसी भी शोध का अभिन्न अंग, कोई वैज्ञानिक एवं विश्वसनीय रिसर्च डेटाबेस ही होता है। उन्होंने विभिन्न रिसर्च क्षेत्रों में इस डेटाबेस की जरूरतों को विस्तृत उदाहरण के माध्यम से समझाया कि कैसे इसमें हजारों पंजीकृत कंपनियों की वित्तीय व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से पाई जा सकती है। हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. कर्मपाल नरवाल व अधिष्ठात्री प्रो. शबनम सक्सेना ने बताया कि वर्तमान संस्करण वाले इस आधुनिक प्रोवेस रिसर्च डेटाबेस में पचास हजार से •ा्यादा पंजीकृत कंपनियों का विस्तृत डाटा उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी