Tokyo Paralympic में हरियाणा के 19 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, आज भरेंगे टोक्यो के लिए उड़ान

टोक्यो ओलिंपिक में देश के 127 खिलाड़ियों के दल में सबसे ज्यादा 31 खिलाड़ी हरियाणा से थे। पदक भी प्रदेश के नाम ज्यादा रहे थे। पैरालिंपिक के 54 सदस्यीय दल में भी हरियाणा के 19 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 17 पुरुष और दो महिला खिलाड़ी हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 06:20 AM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 06:20 AM (IST)
Tokyo Paralympic में हरियाणा के 19 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, आज भरेंगे टोक्यो के लिए उड़ान
ओलिंपिक के बाद पैरालिंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है।

ओपी वशिष्ठ, रोहतक। टोक्यो ओलिंपिक में तिरंगा बुलंद करने के बाद अब हरियाणा के 19 खिलाड़ी पैरालिंपिक में दमखम दिखाने के लिए शुक्रवार से उड़ान भरेंगे। देश के 54 सदस्यीय दल में हरियाणा के खिलाड़ियों की संख्या अच्छी-खासी है। उम्मीद है पैरालिंपिक में भी प्रदेश के खिलाड़ी देश को जिताने का काम करेंगे और पदक के साथ वतन लौटेंगे। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पांच-पांच लाख रुपये की एडवांस सम्मान राशि उनके खातों में जमा करवा दी है। यह राशि उनके खेल में निखार लाने के लिए प्रेरित करेगी।

टोक्यो ओलिंपिक में देश के 127 खिलाड़ियों के दल में सबसे ज्यादा 31 खिलाड़ी हरियाणा से थे। दैनिक जागरण ने खिलाड़ियों की जीत की शुभकामनाओं के लिए देश को जिताएगा हरियाणा विशेष अभियान चलाया था। कभी खिलाड़ियों के हौसला बढ़ाने के लिए घर-घर तिरंगा फहराया तो कहीं पर शुभमनाएं देने के लिए ओलिंपिक वाल बनवाई। इतना ही नहीं ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों के स्वजनों को दैनिक जागरण की तरफ से सम्मानित भी किया गया था। खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया। अब इन खिलाड़ियों से प्रेरित होकर पैरालिंपिक खिलाड़ी टोक्यो की उड़ान भरने आ रहे हैं। उम्मीद है कि पैरालिंपिक में भी प्रदेश के खिलाड़ी देश को जिताने का काम करेंगे।

प्रदेश के ये खिलाड़ी पैरोलिंपिक में करेंगे प्रतिनिधित्व

नाम         इवेंट                जिला

सुमित   जैवलिन थ्रो         सोनीपत

अमित सरोहा क्लब थ्रो सोनीपत

धर्मबीर क्लब थ्रो सोनीपत

रामपाल हाई जंप झज्जर

नवदीप जैवलिन पानीपत

योगेश कथूरिया डिस्कस थ्रो झज्जर

विनोद कुमार डिस्कस थ्रो रोहतक

रणजीत भाटी जेवलिन थ्रो फरीदाबाद

अरविंद शाट पुट हिसार

टेकचंद शाट पुट रेवाड़ी

एकता भ्यान क्लब थ्रो हिसार

हरविंद्र तिरंदाजी कैथल

अरुणा तंवर ताइक्वांडो भिवानी

मनीष नरवाल शूटिंग फरीदाबाद

सिंह नरवाल शूटिंग फरीदाबाद

जयदीप पावर लिफ्टिंग रोहतक

तरुण ढिल्लो बैडमिंटन हिसार

राहुल जाखड़ शूटिंग झज्जर

दीपक सैनी शूटिंग अंबाला

पैरालिंपिक में भी बेहतर करेंगे खिलाड़ी : नैन

खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक पंकज नैन आइपीएस ने कहा कि जिस तरह से टोक्यो ओलिंपिक में प्रदेश के सबसे ज्यादा 31 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए इतिहास कायम किया। प्रदेश के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल, रवि दहिया ने सिल्वर और बजरंग व पुरूष हाकी टीम के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोकशन किया है। इसी तरह पैरालिंपिक में भी प्रदेश के 19 खिलाड़ी टोक्यो रवाना होने जा रहे हैं, जो बेहतर प्रदर्शन करेंगे। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गई हैं।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी