हिसार जिले में कुल टारगेट के 14.53 फीसद ने लगवाई पहली डोज, दूसरी डोज 16.4 फीसद ने लगवाई

वैक्सीन अभियान में अब तक 14.53 फीसद ने पहली डोज लगवाई है जबकि पहली डोज क की अपेक्षा 16.4 फीसद ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में कुल 1253322 को वैक्सीन लगाने का टारगेट है। इसमें से पहली डोज 182164 ने लगवाई है। दूसरी डोज 29895 ने लगवाई है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:13 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:13 AM (IST)
हिसार जिले में कुल टारगेट के 14.53 फीसद ने लगवाई पहली डोज, दूसरी डोज 16.4 फीसद ने लगवाई
हिसार जिले में कोरोना वैक्‍सीन लगाने का टारगेट पूरा करना अभी दूर की बात है

हिसार, जेएनएन। हिसार जिले में कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन अभियान में अब तक 14.53 फीसद ने पहली डोज लगवाई है, जबकि पहली डोज क की अपेक्षा 16.4 फीसद ने दूसरी डोज लगवाई है। जिले में कुल 12,53,322 को वैक्सीन लगाने का टारगेट है। इसमें से पहली डोज 1,82,164 ने लगवाई है। दूसरी डोज 29895 ने लगवाई है। जिले में कुल टारगेट का अब तक विभाग 14.53 फीसद हासिल कर पाया है। वहीं  वैक्सीन का स्टॉक कम मिल रहा है। जिसके चलते विभाग  सुचारु रूप से वैक्सीन अभियान नहीं चला पा रहा है।

गौरतलब है कि जिले में कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी को कोविशिल्ड की पहली खेप हिसार पहुंची थी। इसके बाद हिसार में पहले फेज में 19 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान शुरु किया गया था। जिसमें हैल्थ वर्कर को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इसके बाद दूसरे फेज में फ्रंटलाइन वर्कर में पुलिस और जिला प्रशासन के कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई।

इसके बाद तीसरे फेज में 60 वर्ष से अधिक के आम नागरिकाें को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद 45 से 60 के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को वैक्सीन लगाई गई। कुछ दिन बाद केंद्र सरकार ने इसी आयु वर्ग में बिना गंभीर बीमारियों के भी वैक्सीन लगवाने की छूट दी। वहीं इससे अगले फेज में 18 से 44 आयु वर्ग में वैक्सीन लगवाने के आदेश दिए गए। साथ ही 45 से उपर के आयु वर्ग में वैक्सीनेशन अभियान जारी है।

जिले में अब तक 182164 ने लगवाई पहली डोज -

हेल्थ वर्कर -  13168

फ्रंटलाइन वर्कर - 5424

60 से अधिक आयु वर्ग - 75018

45 से 60 आयु वर्ग - 67683

18 से 44 आयु वर्ग - 20871

--29895 ने लगवाई दूसरी डोज -

हेेल्थ वर्कर - 9816

फ्रंंटलाइन वर्कर - 3011

60 से अधिक आयु वर्ग - 10994

45 से 60 आयु वर्ग - 6074

18 से 44 आयु वर्ग - 0

chat bot
आपका साथी