हिसार में बच्चों के खेलने पर बिजली निगम क्वार्टर की छत का प्लास्ट गिरने को लेकर तीन पक्ष भिड़े

हिसार में तीन परिवार बच्चों को छत पर खेलने को लेकर आपस में भिड़ गए। इस मामले में एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है तो दो पक्षों ने छेड़खानी का केस दर्ज करवाया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 12:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 12:35 PM (IST)
हिसार में बच्चों के खेलने पर बिजली निगम क्वार्टर की छत का प्लास्ट गिरने को लेकर तीन पक्ष भिड़े
जरा सी बात‍ पर हिसर में तीन परिवार आपस में भिड़ गए

जागरण संवाददाता, हिसार: शहर के बिजली निगम क्वार्टर में रहने वाले तीन परिवार बच्चों को छत पर खेलने को लेकर आपस में भिड़ गए। इस मामले में एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है तो दो पक्षों ने छेड़खानी का केस दर्ज करवाया है। पहले पक्ष की तरफ से दी शिकायत में एक युवती ने पुलिस को बताया कि उनके ऊपर वाले क्वार्टर में आरोपित व्यक्ति रहता है। जो अक्सर उनके साथ झगड़ा करता रहता है और ऊपर से पत्थर फेंकता है। गाली गलौच करता है। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करता है और छत पर खुद दौड़ता है और बच्चों को दौड़ाता है जिसकी वजह से उनकी छत का प्लास्टर टूट-2 कर गिरता है।

जो कई बार उसके बच्चों को लगते-लगते बचा है। उसका बेटा जो जन्म से हार्ट का मरीज है वो दिन में सो भी नही पाता। इसकी वजह से 19 अक्टूबर को जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपित अपनी पत्नी और बेटी सहित उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और चप्पल, लात-घूंसे और डंडे से सभी के ऊपर जान लेवा हमला किया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें घसीट कर ले आए। उन्हे दांत से काटा और पीटने लगे। उसका पति जो कि बीमार है उसकी गिरेबान पकड़ कर बुरी तरह लात- घूंसो से पीटा। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष ने उपरोक्त मामले में पीड़ित पक्ष पर उनकी 11 साल की बेटी से छेड़खानी करने का आरोप लगाया है।

मामले में पीड़िता ने अर्बन एस्टेट थाना में शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि आरोपित ने उनकी 11 साल की बेटी के साथ 19 अक्टूबर को छेड़खानी की, विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा इसी मामले में तीसरे पक्ष ने एक व्यक्ति पर गाली-गलौच करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उनसे गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज लिया है।

chat bot
आपका साथी